A 3-year-old boy drowned in a ditch in Greater Noida ग्रेटर नोएडा में 3 साल के बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत, अधिकारियों की लापरवाही से हुआ हादसा?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा में 3 साल के बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत, अधिकारियों की लापरवाही से हुआ हादसा?

घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि ये हादसा अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुआ है।

Sun, 15 Feb 2026 06:08 PMRatan Gupta हिन्दुस्तान टीम, निशांत, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा में 3 साल के बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत, अधिकारियों की लापरवाही से हुआ हादसा?

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में रविवार को एक 3 वर्षीय बच्चे की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह गड्ढा सरकारी जमीन पर बना था। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि ये हादसा अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुआ है।

खेल-खेल में गड्ढे में जा गिरा मासूम

दलेलगढ़ गांव निवासी अनिल की बेटी अंजलि कुछ दिन पहले ही अपने ससुराल सिकंदराबाद से अपने 3 वर्षीय बेटे देवांश और बेटी के साथ मायके आई थीं। रविवार को घर के पास स्थित मंदिर में महाशिवरात्रि पर भंडारे का आयोजन चल रहा था, जिसमें परिवार के लोग बच्चों के साथ शामिल होने गए थे। इसी दौरान खेलते-खेलते मासूम देवांश पास ही सरकारी जमीन पर बने गहरे गड्ढे में भरे पानी में गिर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से भी भाजपा ने कुछ नहीं सीखा- केजरीवाल
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में पति-पत्नी ने 3 बच्चों सहित खाया जहर, दंपति की मौत; क्या वजह?

अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

काफी देर तक देवांश के नजर न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्चा गड्ढे के पानी में मिला। परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से परिवार सदमे में है।

अधिकारियों की लापरवाही के कारण गई जान

ग्रामीण अमित भाटी ने आरोप लगाया है कि 4 जनवरी को ही इस गड्ढे में जलभराव की शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे पास 30 करोड़ नहीं शायद 300 करोड़ होगा... अपनी संपत्ति पर बोले निशिकांत दुबे
ये भी पढ़ें:नरेंद्र मोदी तो सवाल से ऊपर हो गए हैं, उनसे क्या सवाल पूछोगे? निशिकांत दुबे

अधिकारी बोले- ये सरकारी तालाब नहीं

दलेलगढ़ गांव में मंदिर के पास एक गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 3 साल के मासूम की मौत होने की सूचना पर प्राधिकरण के संबंधित वर्क सर्कल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम को पता चला है कि यह जमीन गांव के ही किसान के नाम पर दर्ज है। यह सरकारी तालाब नहीं है। इसी जमीन पर गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबने से बच्चे की मौत हुई है। इस घटना से प्राधिकरण के अधिकारियों में भी गहरा शोक है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।