BJP has learnt nothing from the Noida incident: Kejriwal on the Janakpuri deaths ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से भी भाजपा ने कुछ नहीं सीखा- जनकपुरी मौत पर केजरीवाल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से भी भाजपा ने कुछ नहीं सीखा- जनकपुरी मौत पर केजरीवाल

उन्होंने हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा- ये हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। कांग्रेस ने भी इस घटना पर अपना रिएक्शन देते हुए भाजपा का हत्यारा सिस्टम कहा है।

Fri, 6 Feb 2026 05:51 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ये हादसा नहीं हत्या है, नोएडा की घटना से भी भाजपा ने कुछ नहीं सीखा- जनकपुरी मौत पर केजरीवाल

दिल्ली के जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गड्ढे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक की गिरकर हुई मौत को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हत्या करार दिया है। उन्होंने हादसे पर ट्वीट करते हुए लिखा- "ये हादसा नहीं, बल्कि हत्या है।" कांग्रेस ने भी इस घटना पर अपना रिएक्शन देते हुए 'भाजपा का हत्यारा सिस्टम' कहा है।

ये हादसा नहीं, हत्या है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा- “ये हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। नोएडा की घटना से भी बीजेपी ने कुछ नहीं सीखा। घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदार रवैया अब बीजेपी सरकारों की पहचान बन चुका है, जिसका खामियाज़ा आम जनता भुगत रही है। ईश्वर उस परिवार को शक्ति दें, जिसने सरकार की लापरवाही की वजह से अपना बच्चा खो दिया।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस ने लड़के को मरने के लिए छोड़ा, दिल्ली के गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर आप
ये भी पढ़ें:ट्रिपल सिस्टर सुसाइड: बिके हुए फोन खोजेगी पुलिस, क्या कोरियन गेम बना मौत की वजह?

BJP का हत्यारा सिस्टम- कांग्रेस

कांग्रेस ने इस घटना पर भाजपा को घेरते हुए अपने ऑफीशियर एक्स अकाउंट से किए गए ट्वीट में लिखा- “BJP का 'हत्यारा सिस्टम'। ये हादसा नहीं- निर्मम हत्या है, जिसे BJP की 'निकम्मी सरकार' और 'नाकारा सिस्टम' ने अंजाम दिया है। नरेंद्र मोदी ने वादा तो 'स्मार्ट सिटी' का किया था, लेकिन उनका सिस्टम लोगों की जान ले रहा है।”

आशीष सूद पर भड़के सौरभ भारद्वाज

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर ट्वीट करते हुए आशीष सूद, दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी आशीष गोलचा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा- “भाड़ में जाए आशीष सूद और उनकी जाँच कमेटी। उन्होंने तीन सवाल करते हुए लिखा- लड़का बैरिकेड हटा कर ख़ुद कूद गया? पुलिस ने युवक की फ़ोन लोकेशन क्यों डिलीट की ? पुलिस क्या छिपा रही है? इसके बाद चेतावनी भरे अंदाज में लिखा- कमिश्नर और अमित शाह FIR से ना डरायें !!”

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।