I do not have 30 crores, maybe I have 300 crores... BJP MP Nishikant Dubey spoke about his assets मेरे पास 30 करोड़ नहीं शायद 300 करोड़ होगा... अपनी संपत्ति पर बोले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, Jharkhand Hindi News - Hindustan
More

मेरे पास 30 करोड़ नहीं शायद 300 करोड़ होगा... अपनी संपत्ति पर बोले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे

दरअसल उनसे कांग्रेस पार्टी द्वारा पूछे जाने वाले सवाल को दोहराया गया था, जिसमें उनसे कहा गया- 2009 में आपकी पत्नी की संपत्ति 50 लाख थी। 2024 आते आते ये 31 करोड़ हो गई। अपनी संपत्ति को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने और क्या कहा?

Sun, 15 Feb 2026 05:26 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गोड्डा
share
मेरे पास 30 करोड़ नहीं शायद 300 करोड़ होगा... अपनी संपत्ति पर बोले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे

कांग्रेस की बात पर मत जाइए, मेरे पास 30 करोड़ नहीं 300 करोड़ होंगे। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने टीवी पर एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा कहा। दरअसल उनसे कांग्रेस पार्टी द्वारा पूछे जाने वाले सवाल को दोहराया गया था, जिसमें उनसे कहा गया- 2009 में आपकी पत्नी की संपत्ति 50 लाख थी। 2024 आते आते ये 31 करोड़ हो गई। अपनी संपत्ति को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने और क्या कहा?

निशिकांत दुबे पत्नी को सैट कर रहे, कांग्रेस

निशिकांत दुबे कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर लगातार हमले करते रहते हैं। एक बार उन्होंने कहा था- सोनिया गांधी अपने बेटे को सैट कर रहीं हैं और दामाद को भेंट कर रही हैं। इस पर कांग्रेस की तरफ से पलटवार करते हुए कहा गया था- निशिकांत दुबे भी अपनी पत्नी को सैट कर रहे हैं। 2009 में वाइफ की प्रॉपर्टी 50 लाख थी। 2024 आते-आते वो 31 करोड़ की मालकिन बन गई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नरेंद्र मोदी तो सवाल से ऊपर हो गए हैं, उनसे क्या सवाल पूछोगे? निशिकांत दुबे
ये भी पढ़ें:खून से तिलक करो, गोलियों से आरती; पाकिस्तान से बातचीत पर निशिकांत दुबे की दो टूक

लोग मुझे गरीब समझने लगे, निशिकांत

इस सवाल पर तंज भरे लहजे में निशिकांत दुबे ने कहा- मुझे कांग्रेस से बहुत नाराजगी है, क्योंकि इससे पहले मेरा एक इंप्रेशन था कि मेरे पास करोड़ों रुपये हैं। अब जिस दिन से उन्होंने कॉन्फ्रेंस करके बता दिया है कि मेरे पास केवल 31 करोड़ रुपये हैं, उसके बाद से कई मित्रों ने मुझसे बात करना बंद कर दिया है। क्योंकि, वो लोग मुझे गरीब समझने लगे हैं।

मेरे पास 30 नहीं, 300 करोड़…

इसके बाद निशिकांत दुबे ने सफाई भी दी। उन्होंने अपनी सफाई में कहा- 2009 से लेकर आज तक मेरी प्रॉपर्टी में कोई इजाफा नहीं हुआ है। यदि उसका मार्केट वैल्यू बढ़ गया है और लिख दिया है, तो इसमें कोई परेशानी नहीं है। इसके बाद उन्होंने फिर तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस ने मेरे साथ और परिवार के साथ बहुत अन्याय किया है।

अब मुझे बताना पड़ रहा है कि कहीं न कहीं बेनामी संपत्ति होगी, जिसे डिस्क्लोज़ करके बताऊंगा। कांग्रेस की बात पर मत जाइए- 30 करोड़ नहीं शायद 300 करोड़ होगा हमारे पास। इसके बाद उन्होंने मुस्कराते हुए कहा- क्योंकि अपना स्टेटस तो बनाना ही पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को लोकपाल से मिली क्लीन चिट, क्या है मामला?
ये भी पढ़ें:HC से सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, कथित गौ तस्कर से मारपीट का था मामला
ये भी पढ़ें:कांग्रेस की अब हिम्मत नहीं है कि PM के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करे, निशिकांत दुबे