75 new open gym to be built in ghaziabad proposal sent to up govt गाजियाबाद में बनेंगे 75 नए ओपन जिम, कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने शासन को भेजा प्रस्ताव, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में बनेंगे 75 नए ओपन जिम, कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने शासन को भेजा प्रस्ताव

गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। साहिबाबाद विधानसभा में 75 ओपन जिम स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही विभिन्न वार्डों के पार्कों में चरणबद्ध तरीके से फिटनेस उपकरण लगाए जाएंगे।

Fri, 27 Feb 2026 08:23 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, अफजल खान
share
गाजियाबाद में बनेंगे 75 नए ओपन जिम, कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने शासन को भेजा प्रस्ताव

गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। साहिबाबाद विधानसभा में 75 ओपन जिम स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही विभिन्न वार्डों के पार्कों में चरणबद्ध तरीके से फिटनेस उपकरण लगाए जाएंगे।

साहिबाबाद क्षेत्र के कई वार्डों के पार्कों में पहले से ओपन जिम की सुविधा है, लेकिन देखरेख के अभाव में अधिकांश मशीनें जर्जर हो चुकी हैं। जंग लगने से उपकरण खराब हो रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील कुमार शर्मा ने क्षेत्र में 75 नए ओपन जिम स्थापित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार यह कार्य विधायक निधि से कराया जाएगा। योजना के तहत विभिन्न वार्डों के पार्कों में आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए जाएंगे। इनमें से 67 ओपन जिम वसुंधरा जोन में और 8 मोहन नगर जोन में स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। स्थानीय स्तर पर संभावित पार्कों का चयन कर प्रारंभिक सूची तैयार कर ली गई है, ताकि स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जा सके। मंत्री का कहना है कि बदलती जीवनशैली के कारण लोगों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ओपन जिम बनने से युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को अपने घर के पास ही व्यायाम का अवसर मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद शहर में बनेंगे 21 नए पार्क, GDA ने इन जगहों पर फाइनल कीं लोकेशन

बदलती जीवनशैली में व्यायाम जरूरी

तेजी से बदलती जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण लोगों में मोटापा, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी बीमारियां भी बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए लोग जिम का सहारा लेते हैं, लेकिन निजी जिम की फीस अधिक होती है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर निशुल्क व्यायाम सुविधा उपलब्ध होना आवश्यक है। ओपन जिम बनने से युवाओं को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरणा मिलेगी। सार्वजनिक पार्कों में होने के कारण लोग अपनी सुविधा अनुसार किसी भी समय इसका उपयोग कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में GT रोड पर मोहन नगर से अप्सरा बॉर्डर तक 5.6 KM सड़क नए सिरे बनेगी

महिलाओं और बुजुर्गों को दूर नहीं जाना होगा

महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी यह योजना लाभकारी होगी। घर के पास पार्कों में जिम की सुविधा मिलने से उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा। टहलने वाले लोग भी हल्का व्यायाम भी कर सकेंगे। घुटनों और कमर दर्द से परेशान बुजुर्गों के लिए हल्के उपकरण उपयोगी साबित हो सकते हैं।

सुनील कुमार शर्मा, कैबिनेट मंत्री और साहिबाबाद विधायक, ''साहिबाबाद क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए पार्कों में ओपन जिम लगाने का प्रस्ताव विधायक निधि से शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में आसियाना बनाने का गोल्डन चांस, 77 आवासीय प्लॉट के लिए आवेदन शुरू
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।