Mohan Nagar to Apsara Border 5.6 KM strech on GT Road in Ghaziabad will be reconstructed गाजियाबाद में GT रोड का जाम होगा कम, मोहन नगर से अप्सरा बॉर्डर तक 5.6 KM सड़क नए सिरे बनेगी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में GT रोड का जाम होगा कम, मोहन नगर से अप्सरा बॉर्डर तक 5.6 KM सड़क नए सिरे बनेगी

गाजियाबाद शहर के सबसे पुराने मार्ग जीटी रोड पर मोहननगर से अप्सरा बॉर्डर के बीच मुश्किलों से भरा सफर अब आसान होने वाला है। 11.91 करोड़ रुपये की लागत से 5.6 किलोमीटर दायरे में नए सिरे से सड़क बनाई जाएगी। 

Sun, 15 Feb 2026 09:42 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में GT रोड का जाम होगा कम, मोहन नगर से अप्सरा बॉर्डर तक 5.6 KM सड़क नए सिरे बनेगी

गाजियाबाद शहर के सबसे पुराने मार्ग जीटी रोड पर मोहननगर से अप्सरा बॉर्डर के बीच मुश्किलों से भरा सफर अब आसान होने वाला है। 11.91 करोड़ रुपये की लागत से 5.6 किलोमीटर दायरे में नए सिरे से सड़क बनाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री और सांसद ने शनिवार दोपहर इसका शिलान्यास किया। करीब छह माह में कार्य पूरा होगा, जिससे हजारों वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के ये 7 चौराहे होंगे जाम मुक्त, सूरत संवारने को GDA ने शुरू किया सर्वे

मोहननगर से अप्सरा बॉर्डर के बीच सड़क लंबे समय से जर्जर है। मेट्रो स्टेशनों के पास नालों के ओवरफ्लो होने से जर्जर हुई सड़क पर सफर करना जल निगम के सीवर लाइन डालने के बाद से और दूभर हो गया। हालात यह हैं कि अभी साढ़े 5 किलोमीटर के रास्ते को तय करने में आधा घंटा से अधिक का वक्त लग जाता है। कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सुनील शर्मा और गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने शनिवार को जीटी रोड पर सड़क को नए सिरे से बनाने के कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता समारोह में शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार मूर्ति चौक पर अंडरपास कब होगा शुरू? ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद तक मिलेगी राहत

दोनों ओर तीन लेन से अधिक चौड़ी होगी

जीटी रोड शहर के सबसे व्यस्ततम और प्रमुख मार्गों में है। इससे पूर्वी दिल्ली के इलाकों में जाने वाले लोग गुजरते हैं। योजना के मुताबिक, 5600 मीटर की रोड को दोनों ओर 13-13 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। पाइपलाइन डालने के दौरान अतिक्रमण पहले ही हटाया जा चुका है। दोनों ओर से सड़क तीन लेन से अधिक चौड़ी होगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राम राजा ने बताया कि 11.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क में डेढ़ किलोमीटर के हिस्से को आरसीसी से बनाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड के विस्तार की तैयारी, गाजियाबाद के इन इलाकों को होगा फायदा

पेयजल लाइन के कारण सड़क धंसी

वहीं, गाजियाबाद में ही वजीराबाद रोड पर पेयजल लाइन शुक्रवार को क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण पसौंडा में ईदगाह कट पर गहरा गड्ढा हो गया। सड़क पर अचानक बने इस गड्ढे से हादसों की आशंका बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि मिट्टी धंसने से करीब 10 फीट गहरा और 15 फीट लंबा गड्ढा बन गया। वजीराबाद रोड दिल्ली से जुड़ा हुआ है, इस कारण यहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के नीचे से गुजर रही पेयजल पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के बाद धीरे-धीरे मिट्टी धंसती चली गई, जिससे सड़क में गहरा गड्ढा बन गया। इससे हादसे की आशंका का डर है।

लोगों के घर गंदा पानी पहुंच रहा : ट्रांस हिंडन क्षेत्र में पेयजल लाइन में लीकेज की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। अर्थला, वसुंधरा, वैशाली, डिफेंस कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में समस्या बनी हुई है। लोगों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक केपी आनंद का कहना है कि वजीराबाद रोड पर पेयजल लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। शनिवार शाम तक मरम्मत कर गड्ढे को भर दिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।