21 new park will be built in Ghaziabad city GDA final locations at these area गाजियाबाद शहर में बनेंगे 21 नए पार्क, GDA ने इन जगहों पर फाइनल कीं लोकेशन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद शहर में बनेंगे 21 नए पार्क, GDA ने इन जगहों पर फाइनल कीं लोकेशन

गाजियाबाद शहर में 21 नए पार्कों को विकसित करने की तैयारी की जा रही है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने ये सभी पार्क इंद्रप्रस्थ और मधुबन बापूधाम योजना में चिह्नित किए हैं। अधिकारियों के अनुसार पार्कों को आधुनिक रूप से बनाए जाएंगे।

Mon, 16 Feb 2026 01:03 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद शहर में बनेंगे 21 नए पार्क, GDA ने इन जगहों पर फाइनल कीं लोकेशन

गाजियाबाद शहर में 21 नए पार्कों को विकसित करने की तैयारी की जा रही है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने ये सभी पार्क इंद्रप्रस्थ और मधुबन बापूधाम योजना में चिह्नित किए हैं। अधिकारियों के अनुसार पार्कों को आधुनिक रूप से बनाए जाएंगे।

गाजियाबाद में जीडीए के छोटे-बड़े 120 पार्क हैं। इनमें से करीब 10 बड़े पार्क हैं। साथ ही तीन नर्सरी का भी प्राधिकरण संचालन कर रहा है, जिनमें शहर का सौंदर्यीकरण करने के लिए पौध तैयार की जाती है। अब प्राधिकरण मधुबन बापूधाम और इंद्रप्रस्थ योजना में 21 नए पार्क विकसित करेगा, जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इन पार्कों को विकसित करने और रखरखाव करने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, ताकि इन्हें जल्द तैयार कर विकसित किया जा सके। इन पार्कों में सभी उम्र के लोगों के लिए सुविधाएं होंगी। पार्कों को में पेड़ पौधों की उचित व्यवस्था होगी। हरित पट्टियों को विकसित करने के साथ उनका रखरखाव भी किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में GT रोड पर मोहन नगर से अप्सरा बॉर्डर तक 5.6 KM सड़क नए सिरे बनेगी

सभी के लिए सुविधाएं होंगी

इन पार्कों में सुबह शाम को सभी आयु वर्ग के लोग आएंगे, जिन्हें ध्यान में रखते हुए ही इन्हें विकसित किया जाएगा। लोग पार्कों में घूमने फिरने का आनंद ले सके। इसके लिए घूमने के लिए ट्रैक बनेगा। इसके अलावा बच्चे यहां खेलने के साथ झूले का मजा ले सकेंगे। पार्क हरियालीयुक्त होने के कारण दिन के वक्त भी लोग यहां आ सकेंगे।

लैंड स्कैप और आकर्षक पत्थर लगेंगे

अधिकारी के अनुसार इन पार्कों में लैंड स्कैप बनाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न आकृति के आकर्षक पत्थर लगेंगे। पत्थर सांस्कृतिक धरोहर को बयां करने वाले होंगे। साथ ही यहां छोटे-छोटे वायरनेस स्ट्रक्चर भी लगाए जाएंगे, जो विभिन्न तरह का संदेश देंगे। साथ ही पार्कों में पेड़ों की आकृतियां भी बनाकर लगाई जाएंगी, ताकि लोगों को यह आकर्षित कर सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के ये 7 चौराहे होंगे जाम मुक्त, सूरत संवारने को GDA ने शुरू किया सर्वे

मधुबन बापूधाम में सबसे अधिक पार्क

जीडीए अधिकारी बताते हैं कि मधुबन बापूधाम योजना के एफ ब्लॉक के 11 पार्कों को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ योजना के बी ब्लॉक के एक पार्क, एच ब्लाक के दो, औद्योगिक क्षेत्र के एक, एफ ब्लॉक के छह पार्क विकसित होंगे। इनमें पांच हजार से अधिक पौधे लगेंगे। इन पार्कों को विकसित करने के साथ ही अन्य क्षेत्रों के पार्कों को भी विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

आलोक रंजन, मुख्य अभियंता, जीडीए, ''मधुबन बापूधाम और इंद्रप्रस्थ योजना में 21 पार्क नए सिरे से विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इन पार्कों को जल्द तैयार कर लिया जाएगा, ताकि लोगों को इनका फायदा मिल सके।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GDA की कई कॉलोनियां अब गाजियाबाद नगर निगम के हवाले, 3.5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।