गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक 7 साल की बच्ची से डिजिटल रेप, मासूम को बहाने से कमरे में बुलाया
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची के साथ डिजिटल रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी ने बच्ची को बहाने से कमरे में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की।

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची के साथ डिजिटल रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी ने बच्ची को बहाने से कमरे में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची के पिता पर हमला कर दिया। इसके अलावा आरोपी के साले ने भी शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी।
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह एक सोसाइटी में काम करती है, जबकि पति मेहनत-मजदूरी करते हैं। 15 मार्च को सात वर्षीय बेटी समेत उनके दोनों बच्चे घर पर थे, जबकि वह और पति अपने-अपने काम पर गए थे। शाम करीब छह बजे उनके 12 वर्षीय बेटे ने उन्हें फोन कर बताया कि पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र ने बहन के साथ जोर-जबरदस्ती की है और वह रो रही है।
सहेली के साथ खेल रही थी
महिला का कहना है कि वह एक घंटे में घर पहुंच गई। बेटी से पूछने पर उसने बताया कि दोपहर के वक्त वह पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ खेल रही थी, जबकि भाई दूसरी तरफ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले देवेंद्र ने उसे अपने कमरे में बुलाया। कमरे में जाते ही देवेंद्र ने दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। बेटी ने बड़े भाई को आवाज लगाकर बुला लिया, जिसने दरवाजे को खोला और वह तेजी से बाहर निकल गई।
यह होता है डिजिटल रेप
यह दो शब्द डिजिट और रेप से बना है। डिजिट का मतलब अंक होता है, वहीं, अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक अंगुली, अंगूठा, पैर की अंगुली को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है। मुताबिक डिजिटल रेप से जुड़ी घटनाओं में अंगुलियों या अंगूठे का इस्तेमाल किया जाता है। डिजिट से किये गए यौन उत्पीड़न को डिजिटल रेप कहा जाता है।




साइन इन