58 sectors of New Gurugram will be connected to main roads, 300 societies and colonies to get benefit नए गुरुग्राम के 58 सेक्टर मेन रोड से जुड़ेंगे, 300 सोसाइटियों-कॉलोनियों तक फायदा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नए गुरुग्राम के 58 सेक्टर मेन रोड से जुड़ेंगे, 300 सोसाइटियों-कॉलोनियों तक फायदा

गुरुग्राम सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-115 तक बसे 58 सेक्टरों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा के बजट में यह साफ कर दिया कि इस बाबत 24 मीटर सड़कों के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।  

Tue, 3 March 2026 05:43 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
नए गुरुग्राम के 58 सेक्टर मेन रोड से जुड़ेंगे, 300 सोसाइटियों-कॉलोनियों तक फायदा

गुरुग्राम में रहने वालों के लिए गुड न्यूज है। सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-115 तक बसे 58 सेक्टरों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा के बजट में यह साफ कर दिया कि इस बाबत 24 मीटर सड़कों के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण की एवज में राशि बिल्डरों से वसूल की जाएगी।

गुरुग्राम-मानेसर विकास योजना के तहत सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-115 तक नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने करीब 650 रिहायशी और व्यावसायिक कॉलोनियां और सोसाइटियां विकसित करने को लेकर लाइसेंस जारी किए हैं। इनमें सोसाइटियों के लिए करीब 250, कॉलोनियों के लिए 30, व्यावसायिक मॉल के लिए करीब 250 और किफायती आवास योजना के तहत करीब 100 लाइसेंस जारी किए हैं। इन सेक्टरों में करीब 300 रिहायशी सोसाइटियां, कॉलोनियां और मॉल विकसित हो चुके हैं। सोसाइटियों और कॉलोनियों में करीब डेढ़ लाख परिवारों ने रहना शुरू कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए गुरुग्राम के इन सेक्टरों में HSVP के प्लॉट लेने को रहें तैयार, देखें लोकेशन

24 मीटर चौड़ी सड़कों के लिए जमीन अधिग्रहित होगी

नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने अधिकांश रिहायशी सोसाइटियों और कॉलोनियों को राजस्व रास्ते पर लाइसेंस दिया हुआ है। राजस्व रास्ता संकरा होने की वजह से इन परिवारों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में घोषणा कि इस वित्त वर्ष में 24 मीटर सड़कों के निर्माण को लेकर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

विपक्ष पर निशाना साधा

बजट भाषण में मुख्यमंत्री ने विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि 2007 में गुरुग्राम-मानेसर विकास योजना बनाई गई। संकरे रास्तों पर बिल्डरों को सेक्टर, रिहायशी सोसाइटी और कॉलोनी विकसित करने के लिए लाइसेंस दे दिए। 24 मीटर चौड़ी सड़कों की योजना तो बना डाली, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि इन सड़कों का निर्माण कौन करेगा?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम की हुई बल्ले-बल्ले, हरियाणा के बजट में मिलेनियम सिटी को क्या-क्या मिला

140 एकड़ जमीन मिली

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस समस्या का हल निकालने के लिए टीडीआर पॉलिसी बनाई थी। इस पॉलिसी का अच्छा परिणाम नहीं आया। साल 2021 में संशोधन किया तो 140 एकड़ जमीन मिल गई। नई योजना के तहत जमीन मालिकों से जमीन खरीदी जाएगी या अधिग्रहण किया जाएगा।

सालों से संघर्ष कर रहे लोग

द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डिवेलपमेंट एसोसिएशन के संयोजक सनी दौलताबाद ने कहा कि 24 मीटर सड़कों के निर्माण को लेकर पिछले 10 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में इस सिलसिले में शिकायत की गई थी। बजट में मुख्यमंत्री ने 24 मीटर सड़कों के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की बात कही है। यह अच्छी खबर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में नारी मंडपम, विशाखा पोर्टल; हरियाणा सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।