गुरुग्राम की हुई बल्ले-बल्ले, हरियाणा के बजट में मिलेनियम सिटी को क्या-क्या मिला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2.23 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट भाषण में सीएम ने एनसीआर के शहर गुरुग्राम के लिए भी कई बड़े ऐलान किए हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2.23 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट भाषण में सीएम ने एनसीआर के शहर गुरुग्राम के लिए भी कई बड़े ऐलान किए हैं। इन घोषणाओं में नई सड़क, एलिवेटेड कॉरिडोर और बाईपास से लेकर, अस्पताल, वेडिंग सिटी, वैलनेस केंद्र, लाईब्रेरी, पैरा खेल स्टेडियम तक जानिए क्या-क्या शामिल है।
वित्त वर्ष 2026-27 का बजट चालू वित्त वर्ष के संशोधित अनुमान 2.02 लाख करोड़ रुपये से 10.28 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्रालय का भी दायित्व रखने वाले सैनी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि विभिन्न वर्गों से मिले करीब 5,000 सुझावों को भी बजट में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए 217 वादों में से 60 को पूरा कर लिया है।
बजट में गुरुग्राम को क्या-क्या मिला
● गुरुग्राम जिले के गांव मऊ लोकरी में नया राजकीय बहुतकनीकी (पॉलिटेक्निक) संस्थान खोला जाएगा।
● गुरुग्राम में 400 बेड के जिला अस्पताल का निर्माण इसी वित्त वर्ष में शुरू होगा।
● वजीराबाद और दौलताबाद PHC को अपग्रेड कर CHC बनाया जाएगा।
● रिठोज, सिद्धरावली व रणसिका में नए आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे।
● पटौदी में नया वैलनेस केंद्र खोला जाएगा।
● गुरुग्राम सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में एक-एक नए खेल स्टेडियम बनेंगे।
● गुरुग्राम सहित पांच शहरों में एक-एक नए छात्रावास खुलेंगे।
● राजीव गांधी खेल परिसर, दौलताबाद को अपग्रेड कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का पैरा खेल स्टेडियम बनाया जाएगा
● गुरुग्राम और खरखौदा में HSIIDC द्वारा वेडिंग सिटी विकसित की जाएगी।
● निवेशकों की सुविधा के लिए गुरुग्राम और मानेसर सहित चार शहरों में कॉमन इंडस्ट्रियल सेक्रेटेरिएट बनाने का प्रस्ताव है।
● पहली जुलाई 2026 को गुरुग्राम में प्रदेश का पहला विभागीय पुस्तकालय खोला जाएगा, जो बाद में अन्य जिलों में भी खोले जाएंगे।
● गुरुग्राम-पटौदी रोड के हरसरु बाईपास से वजीरपुर होते हुए झज्जर तक 6-लेन सड़क तथा फरुखनगर बाईपास का निर्माण होगा।
● राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से वाटिका चौक तक साउदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर 5.1 किलोमीटर लंबा, 8 लेन एलिवेटेड कॉरिडोर और वाटिका चौक पर क्लोवर-लीफ लगभग ₹1,065 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।
● एसपीआर पर वाटिका चौक से गांव घाटा तक 8.84 किलोमीटर लंबा 8-लेन एलिवेटेड मार्ग ₹1,846 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। लगभग ₹77 करोड़ की लागत से 10.5 किलोमीटर प्रमुख मार्गों को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा।
● ₹302 करोड़ की लागत से अंबेडकर चौक, दादी सती चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर, बख्तावर चौक और बसई के निकट गढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर 5 फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, ताकि पूरे गुरुग्राम में यातायात प्रवाह में व्यापक सुधार हो सके।
● आतंकवादी गतिविधियों से निपटने और उनकी प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के अधीन Anti-Terrorist Squad (ATS) का गठन किया जाएगा। ATS का एक थाना गुरुग्राम में और दूसरा थाना पंचकूला में स्थापित किया जाएगा।




साइन इन