50 electric buses to run in gurugram from june month routes finalized गुरुग्राम में रहने और जॉब करने वालों को गुड न्यूज; अगले महीने से दौड़ेंगी 50 ई-बसें, रूट हुए फाइनल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में रहने और जॉब करने वालों को गुड न्यूज; अगले महीने से दौड़ेंगी 50 ई-बसें, रूट हुए फाइनल

गुरुग्राम की सड़कों पर हल्के नीले रंग की ई-बस दौड़ेंगी। इनके संचालन को लेकर रूट निर्धारित हो चुके हैं। सेक्टर-10 और सेक्टर-48 में ई-बस डिपो तैयार हो चुके हैं। ई-बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी।

Fri, 22 May 2026 10:35 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में रहने और जॉब करने वालों को गुड न्यूज; अगले महीने से दौड़ेंगी 50 ई-बसें, रूट हुए फाइनल

गुरुग्राम में रहने और नौकरी करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। मिलेनियम सिटी में अगले महीने से पीएम ई-बस सेवा के तहत 50 ई-बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। इसको लेकर गुरुग्राम बस ट्रांजिट प्राइवेट लिमिटेड का गठन हो चुका है। गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) में 3.68 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी को जमा करवाया जा चुका है।

पीएम ई-सेवा के तहत जीएमसीबीएल को 100 ई-बस मिलनी हैं। जून में करीब 50 ई-बस मिलने की उम्मीद है, बाकी जुलाई में 50 ई-बस और मिल जाएंगी। अगले माह से ई-बसें चलाने की तैयारी तैयारी जीएमसीबीएल ने शुरू कर दी है। ई-बसों के संचालन के लिए सेक्टर-10 और सेक्टर-48 में ई-बस डिपो बनकर तैयार हो चुके हैं। इन ई-बसों का संचालन सेक्टर-10 के ई-बस डिपो से किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 100 कॉलोनियों और सेक्टरों की बुझेगी प्यास, GMDA डालेगा नई पाइपलाइन

हल्के नीले रंग की बसें होंगी

आवास एवं शहरी मंत्रालय ने पीएम ई-बस सेवा के तहत 14 रंग निर्धारित किए हुए हैं। इन बसों के संचालन का ठेका इंटेक्ट ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। जीएमसीबीएल ने हल्के नीले रंग को तय कर लिया है। ये बसेसड़कों पर दौड़ेंगी।

द्वारका एक्सप्रेसवे के सेक्टर जुड़ जाएंगे

ई-बस आने के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे, एसपीआर और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के सेक्टर सीएनजी बसों से जुड़ जाएंगे। इन बसों को मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड तक इन सेक्टरों से चलाया जाएगा। इन बसों के संचालन के बाद परिवहन व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बनेगा 3 KM लंबा एलिवेटेड रोड, ये होगा रूट; सरकार को भेजा प्रस्ताव

मौजूदा समय में 150 सीएनजी बस

मौजूदा समय में जीएमसीबीएल के पास 150 सीएनजी बस हैं, जोकि करीब आठ साल पुरानी है। रोजाना करीब 15 से 20 बस बीच रास्ते में दम तोड़ जाती हैं। इस वजह से यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। रास्ते में बस खराब होने से यात्री समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचते हैं।

विश्वजीत चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमसीबीएल, ''मिलेनियम सिटी की सड़कों पर हल्के नीले रंग की ई-बस दौड़ेंगी। सेक्टर-10 और सेक्टर-48 में ई-बस डिपो तैयार हो चुके हैं। अगले माह से ई-बस मिलना शुरू हो जाएंगी। इनके संचालन को लेकर रूट निर्धारित हो चुके हैं। ई-बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।''

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों से हर दिन हजारों लोग गुरुग्राम में जॉब करने आते हैं। उनमें से अधिकतर लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में शहर में चलने वाली 50 ई-बसें उन्हें और यहां के कई सेक्टरों में रहने वाले स्थानीय लोगों को भी बड़ी राहत प्रदान करेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में सेक्टर-5 से गुड़गांव स्टेशन तक दौड़ेगी मेट्रो, नए रूट को मंजूरी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।