नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में लगेंगे 1500 एआई से लैस कैमरे
नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां तैयार होने वाले स्टेशन पर सुरक्षा के...

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां तैयार होने वाले स्टेशन पर सुरक्षा के लिए लगभग 1500 एआई से लैस कैमरे लगाए जाएंगे। इनसे स्टेशन के प्रत्येक क्षेत्र की निगरानी होगी। इसके साथ ही यहां तैनात रहने वाले प्रत्येक कर्मचारी और वेंडर को आईडी कार्ड मिलेगा ताकि अवैध प्रवेश न हो सके। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य तेजी से चल रहा है और इसके समय पर पूरा होने की उम्मीद है।निरीक्षण के दौरान पहाड़गंज दिशा में चल रहे निर्माण कार्य की जगह अश्वनी वैष्णव पहुंचे।
वहां अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अभी तक कितना कार्य हुआ है और आगे किस तरह से परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान रेल मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बेहद अत्याधुनिक बनने जा रहा है। यहां पर न केवल मजबूत सुरक्षा होगी बल्कि यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं भी होंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत टैक्सी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा ताकि यात्रियों को सस्ती कैब सेवा स्टेशन के बाहर ही मिल सके। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर नए दिशा सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे।इस दौरान रेल मंत्री ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए तैयार किए गए नए डिजाइन के कोच का निरीक्षण किया। अमृत भारत गाड़ी के इस कोच में पीवीसी का फ्लोर, रेक्सीन की आरामदायक सीटें, खाने के लिए टेबल, पर्दे आदि लगाए गए हैं। निरीक्षण के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंत्री ने कहा कि नए डिजाइन के कोच और बेहतर शौचालय का मॉडल मौजूदा कोच को उन्नत कर तैयार किया गया है। यह यात्रियों के लिए काफी आरामदायक होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन