25 link roads in Gurugram rural areas will be widened by 6 feet गुरुग्राम में ग्रामीण क्षेत्र के 25 लिंक रोड होंगे चौड़े, 6 फीट और बढ़ेगी चौड़ाई, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में ग्रामीण क्षेत्र के 25 लिंक रोड होंगे चौड़े, 6 फीट और बढ़ेगी चौड़ाई

गुरुग्राम जिले की 25 संपर्क सड़कों को चौड़ी करने की मंजूरी मिल गई है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की 12 फीट चौड़ी सड़कों को बढ़ाकर 18 फीट का किया जा रहा है। इस परियोजना को दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Sat, 31 Jan 2026 08:31 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में ग्रामीण क्षेत्र के 25 लिंक रोड होंगे चौड़े, 6 फीट और बढ़ेगी चौड़ाई

गुरुग्राम जिले की 25 संपर्क सड़कों (लिंक रोड) को चौड़ी करने की मंजूरी मिल गई है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की 12 फीट चौड़ी सड़कों को बढ़ाकर 18 फीट का किया जा रहा है। इस परियोजना को दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) के अनुसार, गांवों को जोड़ने वाली लिंक सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। गांवों में बेहतर कनेक्टिविटी और सड़कों पर वाहनों के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए योजना तैयार की गई है। गुरुग्राम जिलेभर में हुए सर्वे से आई रिपोर्ट के बाद विभाग ने लगभग 75 से 80 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों के विस्तार का निर्णय लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के सोहना में बनेगी नई इंडस्ट्रियल टाउनशिप, NCR में बढ़ेंगे जॉब-रोजगार

सड़कों की चौड़ाई 18 फीट की जाएगी

पहले चरण में यानी इसी वित्तीय वर्ष में इन सड़कों का विस्तार होगा। दूसरे चरण में यानी अगले वर्ष बाकी की सौ किलोमीटर के करीब सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इन सभी सड़कों पर काम पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सड़कें) विभाग करेगा। बता दें कि ये ऐसी सड़कें हैं, जो वर्तमान में 12 फीट चौड़ी हैं। अब इन सड़कों की चौड़ाई 18 फीट की जाएगी।

पीडब्लूडी के कार्यकारी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को चौड़ीकरण किया जा रहा है। दो साल में यह कार्य पूरा होगा। पहले चरण में 25 सड़कों को शामिल किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम मेट्रो के 8 स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट के लिए GMRL ने HSVP से मांगी जमीन

इन सड़कों का चौड़ीकरण होगा

गुरुग्राम जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की लंबाई 600 किलोमीटर है। इसमें 25 सड़कों की 75 से 80 किलोमीटर तक लंबी सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने की मंजूरी दी है। इन पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। कुछ सड़कों पर चौड़ीकरण का काम शुरू हो चुका है। इसमें रिठौज से धूमसपुर वाया नया गांव, सोहना अभयपुर, लोहटकी, खेरला, दमदमा से रिठोज तक 15.62 किमी, मेडाव से उल्लाव और बहरामपुर तक 4.75 किलोमीटर तक, गुरुग्राम-अलवर रोड से सरकारी पॉलिटेक्निक तक डेढ़ किमी आदि सड़क शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में बसेगी 1000 एकड़ की नई 'ग्लोबल सिटी', CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।