New industrial township will develop in sohna gurugram jobs and employment increase in NCR गुरुग्राम के सोहना में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र, 1500 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण; NCR में बढ़ेंगे रोजगार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम के सोहना में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र, 1500 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण; NCR में बढ़ेंगे रोजगार

गुरुग्राम जिले के सोहना में और एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए सोहना और नूंह जिले में लगभग 1500 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होगा। इसके लिए एचएसआईआईआईडीसी ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Fri, 30 Jan 2026 02:36 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम, अमर मौर्य
share
गुरुग्राम के सोहना में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र, 1500 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण; NCR में बढ़ेंगे रोजगार

गुरुग्राम जिले के सोहना में और एक औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए सोहना और नूंह जिले में लगभग 1500 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होगा। इसके लिए एचएसआईआईआईडीसी ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और सोहना एक प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में उभरेगा।

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एचएसआईआईडीसी) के अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाने को लेकर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। इसके अंतर्गत सोहना में अभी 1600 एकड़ पर औद्योगिक क्षेत्र (इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें बुनियादी औद्योगिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। जो दिसंबर 2026 तक पूरा होने के बाद सोहना में दूसरा औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम मेट्रो के 8 स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट के लिए GMRL ने HSVP से मांगी जमीन

दो एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा सोहना आईएमटी

एचएसआईआईडीसी द्वारा 1600 एकड़ सोहना आईएमटी (औद्योगिक मॉडल टाउनशिप) विकसित किया जा रहा है। सोहना आईएमटी में अब मूलभूत सुविधाओं के लिए 500 करोड़ से अधिक का निवेश किया जा रहा है, जिसमें यूटिलिटी टनल, उन्नत पानी की व्यवस्था और बिजली के बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है। यह हरियाणा के सबसे प्रमुख विकासित क्षेत्रों में से एक है। वर्ष 2030-2031 के मास्टर प्लान के अनुसार तेजी से विकसित हो रहा है। यह क्षेत्र दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे से जुड़े होने के कारण प्रमुख स्थान पर है।

इसे एक प्रमुख लॉजिस्टिक और औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह गुरुग्राम-सोहना रोड पर स्थित है। जो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) के करीब है, जिससे आईजीआई एयरपोर्ट तक पहुंच आसान हो गई है। दूसरे चरण में विकसित होने से यह क्षेत्र न केवल औद्योगिक गतिविधियों के लिए, बल्कि एक प्रमुख निवेश केंद्र के रूप में भी उभरेगा।

new industrial township
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पालम विहार कॉलोनी के लिए नई गुड न्यूज, MCG ने बनाया विकास कार्यों का खाका

परियोजना से गुरुग्राम का विकास संभव

इस पहल का उद्देश्य गुरुग्राम को एक वैश्विक औद्योगिक केंद्र बनाना और रोजगार के अवसर पैदा करना है, क्योंकि गुरुग्राम दिल्ली-मुंबई हाइवे से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जो उद्योगों के लिए फायदेमंद है। यह विकास परियोजना गुरुग्राम को एक मेट्रोपॉलिटन सिटी की तरह तेजी से विकसित करने में मदद करेगी। गुरुग्राम जिले के सोहना में दूसरा औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसमें बुनियादी औद्योगिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। जो दिसंबर 2026 तक पूरा होने के बाद सोहना में दूसरा औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा।

एचएसआईआईडीसी के संपदा अधिकारी सुनील पालीवाल ने बताया कि सोहना में एक और औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना है। इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। जमीनों की चिन्हित करने के बाद एचएसआईआईडीसी मुख्यालय से जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम का सेक्टर-16 मॉडल औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर होगा विकसित, ये होंगे लाभ

एचएसआईआईडीसी ने जमीन की तलाश शुरू की

एचएसआईआईडीसी ने सोहना में दूसरा औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए जमीनों की तलाश शुरू कर दी है। सोहना के आसपास गांव और नूंह जिले के गांवों की जमीनों का सर्वे शुरू हो रहा है। किस गांव में कितनी जमीन है और किसके नाम है। 1500 एकड़ जमीन की तलाश पूरी होने के बाद अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, ताकि अधिग्रहण के समय किसी प्रकार की परेशानी न आए।

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

एचएसआईआईडीसी की ओर से अभी अंबाला में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए नई औद्योगिक मॉडल टाउनशिप विकसित की जा रही है। अंबाला में लगभग 858 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अंबाला एक प्रमुख औद्योगिक हब के रूप में उभरेगा। यह औद्योगिक क्षेत्र कुल 2,600 एकड़ तक विस्तार की योजना है। प्रस्तावित क्षेत्र में इंडस्ट्रियल एरिया, लॉजिस्टिक पार्क और रेलवे फ्रेट टर्मिनल का विकास किया जाएगा। इसके बाद गुरुग्राम जिले के सोहना में दूसरा औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।