haryana cm nayab saini gurugram global city project township announcement गुरुग्राम में बसेगी 1000 एकड़ की नई 'ग्लोबल सिटी', गणतंत्र दिवस पर CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में बसेगी 1000 एकड़ की नई 'ग्लोबल सिटी', गणतंत्र दिवस पर CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में 1000 एकड़ की 'ग्लोबल सिटी' टाउनशिप बनाने की घोषणा की और राज्य की आर्थिक प्रगति सहित महिलाओं के लिए 'लाडो लक्ष्मी योजना' की उपलब्धियों को साझा किया।

Tue, 27 Jan 2026 08:52 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में बसेगी 1000 एकड़ की नई 'ग्लोबल सिटी', गणतंत्र दिवस पर CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम को विकास का एक बड़ा तोहफा दिया है। सोमवार को गुरुग्राम में तिरंगा फहराने के बाद सीएम सैनी ने ऐलान किया कि मिलेनियम सिटी में 1,000 एकड़ में फैली एक भव्य टाउनशिप तैयार की जा रही है।

क्या है ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट?

सीएम सैनी ने बताया कि 'ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट' के तहत यह नई टाउनशिप विकसित की जा रही है। उन्होंने गुरुग्राम को आईटी और स्टार्टअप्स के लिए एक ग्लोबल हब बताया। सरकार का उद्देश्य राज्य में निवेश को बढ़ावा देना है, जिसके लिए अब निवेशकों को मंजूरी महज 12 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जा रही है।

अर्थव्यवस्था में हरियाणा नंबर 1

अपने भाषण में सीएम ने हरियाणा की आर्थिक ताकत का जिक्र करते हुए बताया कि भारत के कुल क्षेत्रफल का केवल 1.34% और जनसंख्या का 2.09% होने के बावजूद, हरियाणा राष्ट्रीय जीडीपी में 3.7% का योगदान देता है। 3.53 लाख रुपये की प्रति व्यक्ति आय के साथ हरियाणा बड़े राज्यों में पहले स्थान पर है। इसके अलावा उत्तर भारत में लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के मामले में हरियाणा पहले और देश में दूसरे स्थान पर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में हर सड़क-नाले व सीवर लाइन की डिजिटल आईडी बनी, क्या होंगे इसके फायदे
ये भी पढ़ें:'यह सिर्फ कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है', गुरुग्राम में अतिक्रमण पर एचएचआरसी

महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये और सस्ता सिलेंडर

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए सीएम ने बताया कि 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत 8.6 लाख महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। इसके अलावा लगभग 15 लाख परिवारों को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 500% प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।