20 thousand homes power supply disconnect in Ghaziabad due to smart prepaid electricity meter negative balance गाजियाबाद में स्मार्ट प्रीपेड मीटर ने खूब रुलाया! कई इलाकों के 20 हजार घरों की बिजली गुल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में स्मार्ट प्रीपेड मीटर ने खूब रुलाया! कई इलाकों के 20 हजार घरों की बिजली गुल

गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर के कनेक्शन कटने से सोमवार को 20 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने गोविंदपुरम, कविनगर, वैशाली और लाजपतनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र में हंगामा किया। शहर के कई अन्य इलाकों में भी बिजली कनेक्शन कटने से हड़कंप मचा रहा।  

Tue, 24 March 2026 08:52 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में स्मार्ट प्रीपेड मीटर ने खूब रुलाया! कई इलाकों के 20 हजार घरों की बिजली गुल

गाजियाबाद में स्मार्ट मीटर के कनेक्शन कटने से सोमवार को 20 हजार घरों की बिजली गुल हो गई। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने गोविंदपुरम, कविनगर, वैशाली और लाजपतनगर स्थित विद्युत उपकेंद्र में हंगामा किया। शहर के कई अन्य इलाकों में भी बिजली कनेक्शन कटने से हड़कंप मचा रहा। सुबह गई बिजली देर रात तक नहीं आई थी। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।

विद्युत निगम ने आधी-अधूरी तैयारी के साथ स्मार्ट प्रीपेड बिजली व्यवस्था को लागू किया है। योजना में ढाई लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। जिन उपभोक्ताओं के घर-प्रतिष्ठान में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं वह अब प्रीपेड प्रणाली पर हो गए हैं। ऐसे में बैलेंस नेगेटिव होते ही बिजली कनेक्शन कट रहे हैं। उपभोक्ताओं को बैलेंस नेगेटिव होने की जानकारी नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मधुबन बापूधाम अंडरपास को लेकर नया अपडेट, मेरठ रोड से जुड़ेंगी कई कॉलोनियां

क्या बोले उपभोक्ता

उपभोक्ता नितिन गुप्ता ने बताया कि अचानक बिजली का स्मार्ट मीटर प्रीपेड मोड में चला गया है। इस कारण वैशाली सेक्टर-2 क्षेत्र कि बिजली आपूर्ति करीब 11 बजे से बाधित है। मीटर का करीब सात हजार रुपये का रिचार्ज दोपहर करीब एक बजे किया जा चुका है, लेकिन सात बजे से तक भी आपूर्ति सामान्य नहीं हुई। वहीं, धीरज गुप्ता ने बताया कि बिजली का स्मार्ट मीटर लगाने के करीब दो माह बाद बिना पूर्व सूचना के बिजली मीटर को प्रीपेड मीटर में तब्दील कर दिया गया है। सुबह करीब सात बजे बिजली गुल हो गई थी। दोपहर एक बजे के करीब रिचार्ज करने के बाद शाम चार बजे आपूर्ति सामान्य हुई।

अन्य इलाकों में भी दिक्कत

जटवाड़ा, मालीवाड़ा, विजयनगर, नेहरूनगर, कविनगर,नंदग्राम समेत कई इलाकों में बिजली कनेक्शन कट गए। नंदग्राम में भी लोगों ने रात में हंगामा किया। लोग 1912 के अलावा अधिकारियों के पास फोन करते रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-गाजियाबाद के 21 KM रूट पर इन रास्तों से गुजरेंगी बसें; जानें किराया-टाइम

कविनगर विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा, पुलिस बुलानी पड़ी

कविनगर ए-ब्लॉक विद्युत उपकेंद्र पर लोगों ने दोपहर बाद हंगामा किया। नाराज लोगों ने नारेबाजी की। इसी दौरान मौजूद कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। हंगामा होने पर पुलिस बुलानी पड़ी। बाद में पुलिस और विद्युत कर्मचारियों के समझाने पर लोग शांत हुए।

पेयजल संकट भी झेलना पड़ा

लोगों ने बिजली गुल होने पर पानी संकट झेलना पड़ा। मालीवाड़ा निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह दिन में ऐप पर बिल जमा करने का प्रयास करते रहे। बिल जमा नहीं हो सका। बिजली न आने से पानी संकट रहा। बाजार से पानी खरीदना पड़ा। देर रात भी बिजली नहीं आ सकी।

अनिल कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम जोन-एक, ''शहरी क्षेत्र में 15 से 20 हजार कनेक्शन कट गए। सर्वर में दिक्कत आने से बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। सर्वर के काम करने पर ही आपूर्ति शुरू कराई गई।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 5 संवेदनशील स्थानों पर सोलर वाले कैमरों से निगरानी की तैयारी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।