greater noida dsc road set to ease traffic congestion with 6 lane construction work ग्रेटर नोएडा में डीएससी मार्ग पर जाम से निजात दिलाने की तैयारी; 6 लेन का काम तेज, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा में डीएससी मार्ग पर जाम से निजात दिलाने की तैयारी; 6 लेन का काम तेज

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में डीएससी मार्ग पर जाम और जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क को चार से छह लेन करने का काम तेज कर दिया गया है। जल निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है।

Wed, 25 Feb 2026 11:55 AMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा में डीएससी मार्ग पर जाम से निजात दिलाने की तैयारी; 6 लेन का काम तेज

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में डीएससी मार्ग और तिलपता की जर्जर सड़कों के सुधरने से लोगों को जल्द ही जाम और जलभराव से राहत मिलेगी। प्राधिकरण इन सड़कों को चार से छह लेन तक चौड़ा कर रहा है। मजबूती के लिए सीमेंटेड (सीसी) सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जल निकासी के लिए नालियों को दुरुस्त करने का काम भी तेज है। इन कार्यों को मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। तिलपता में भारी वाहनों के लिए बेहतर सड़क बनाई जा रही है जो नोएडा और जीटी रोड को जोड़ती है।

चार से छह लेन करने का काम तेज

अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर में डीएससी मार्ग को चार से छह लेन करने का काम तेज कर दिया गया है। यह सड़क पिछले कई सालों से टूटी पड़ी थी। बारिश के मौसम में जलभराव होने पर इधर से आवाजाही करने वाले लोगों के साथ दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ट्रैफिक का दबाव होने की वजह से जाम की समस्या से भी जूझना पड़ता है।

ऊंचाई भी बढ़ाई जा रही

आईआईटी से जांच के बाद प्राधिकरण ने सड़क को चौड़ी करने और जल निकासी की व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, सीसी सड़क बनाने के साथ ऊंचाई भी बढ़ाई जा रही है। इससे भविष्य में जलभराव की समस्या पैदा नहीं होगी। अब तक 40 फीसदी से अधिक काम हो चुका है। यहां पर पहले से बनी नाली को दुरुस्त किया जा रहा है।

चौड़ी की जा रही सड़क

सूरजपुर कस्बे में 2.5 किलोमीटर में सड़क को चौड़ी किया जा रहा है। सड़क के छह लेन होने से जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

तिलपता में सीमेंटेड सड़क का निर्माण शुरू

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि तिलपता में जर्जर हो चुकी सड़क के स्थान पर सीमेंटेड यानी सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यह सड़क दो लेन की है। कुछ स्थानों को चौड़ा भी किया जा रहा है। जल निकासी के लिए दोनों तरफ चौड़ी नाली का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 25 फीसदी काम हो चुका है। तिलपता में कंटेनर डिपो होने की वजह से यहां भारी वाहनों का आना-जाना भी लगा रहता है। यह सड़क सीधे नोएडा और जीटी रोड को जोड़ती है।

हल्दौनी में राहत मिलेगी

डीएससी मार्ग पर हल्दौनी मोड़ के पास भी जलभराव-जाम से राहत मिलेगी। सूरजपुर घंटाघर चौक से कुलेसरा इंट्री प्वाइंट तक छह किलोमीटर लंबी नाली और पुलिया बन रही है। इससे सेक्टर इकोटेक-3 में जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो के बस स्टैंडों की बदलेगी सूरत; कैमरों से निगरानी, वेस्ट में बनेगा नया डिप
ये भी पढ़ें:ग्रेनो के 4 प्रोजेक्ट में रजिस्ट्री का रास्ता साफ; वर्षों बाद खरीदारों को राहत
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पहल, वेंडिंग जोन में रेहड़ी-पटरी वालों को जगह मिलेगी
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।