17 year old Zaid body found in Delhi DDA Park; murder case registered दिल्ली के DDA पार्क में मिली 17 साल के जैद की लाश, हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के DDA पार्क में मिली 17 साल के जैद की लाश, हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने वारदातस्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Wed, 25 March 2026 05:38 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, रजनीश पांडे
share
दिल्ली के DDA पार्क में मिली 17 साल के जैद की लाश, हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में बुधवार तड़के जेपीसी अस्पताल के पास स्थित डीडीए पार्क में एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पुलिस ने वारदातस्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

DDA पार्क में मिली 17 वर्षीय जैद की लाश

पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा के मुताबिक, 25 मार्च तड़के न्यू उस्मानपुर पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि डीडीए पार्क में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान 17 वर्षीय ज़ैद के रूप में हुई है। ज़ैद अपने पिता यूसुफ व परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर इलाके में ही ब्रह्मपुरी पुलिया के पास रहता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकार के खिलाफ धरना देने पर BJP विधायक तलब, CM और प्रदेश अध्यक्ष ने भोपाल बुलाया

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत, जांच जारी

स्थानीय पुलिस ने जांच के बाद क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी वारदातस्थल की जांच व साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने पार्क के उस हिस्से की बारीकी से जांच की जहां शव मिला था और वहां से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। मौत के वास्तविक कारण, समय और हत्या के तरीके का सटीक पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में तो कोई आ नहीं सकता था, 18 लाख की कॉफी मशीन क्यों? केजरीवाल पर रेखा का तंज

हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी टीमें

पुलिस हत्या का मामला दर्ज करके अपराधियों को जल्द से जल्द ट्रेस करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। कई टीमें आरोपियों की तलाश में हैं। उनकी पहचान के लिए पार्क और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर खंगाली जा रही है। इसके अलावा पुलिस मृतक के मोबाइल रिकॉर्ड और परिजनों से पूछताछ कर किसी संभावित रंजिश या विवाद का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 साल की बच्ची से रेप केस में SC ने गुरुग्राम पुलिस का रवैया ‘शर्मनाक’ बताया
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।