घर में तो कोई आ नहीं सकता था, 18 लाख की कॉफी मशीन क्यों? केजरीवाल पर रेखा गुप्ता का तंज
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में CAG की रिपोर्ट रखते हुए कहा- ये रिपोर्ट एक नैतिक पतन का दस्तावेज है, जो दिल्ली की जनता को आम आदमी आम आदमी बोलकर उन्होंने खुद को राजा और दिल्ली की जनता को दास समझा।

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में CAG की रिपोर्ट रखते हुए कहा- "ये रिपोर्ट एक नैतिक पतन का दस्तावेज है, जो दिल्ली की जनता को आम आदमी आम आदमी बोलकर उन्होंने खुद को राजा और दिल्ली की जनता को दास समझा।" उन्होंने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा- घर में किसी के आने की इजाजत नहीं थी, तो 18 लाख की कॉफी मशीन से कॉफी कौन पीता था?
50 एसी 70 पंखे लगाकर बनाया शीशमहल
रेखा गुप्ता ने कहा- हम सबको याद होगा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर के 10 एसी के बारे में कैसी-कैसी बातें होती थीं। हम पूछना चाहते हैं कि 50 एसी और 70 पंखे लगाकर कौन सा महल बनाया था, जो शीला दीक्षित जी के 10 एसी से कम था। गाड़ी नहीं चाहिए, बंगला नहीं चाहिए, कुर्सी नहीं चाहिए, सत्ता नहीं चाहिए, लेकिन उस व्यक्ति को सब कुछ चाहिए था।
7 लाख में लगवाई खाना ले जाने वाली लिफ्ट
आज बहुत लंबी चौड़ी लिस्ट यहां पढ़ी गईं। Dumbwaiter की चर्चा करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, कई चीजें तो हमें भी नहीं पता हैं। वो कह रहे हैं कि नीचे से ऊपर खाना ले जाने के लिए लिफ्ट होती है। इतने नौकर थे, स्टाफ था, वो क्या करते थे। खाना नीचे से ऊपर ले जाने के लिए 7 लाख की लिफ्ट लगाई गई।
18 लाख की कॉफी मशीन, मगर पीता कौन था?
18 लाख रुपये की कॉफी की मशीन। सीएम रेखा ने तंज भरे अंदाज में पूछा- घर में तो किसी के आने की इजाजत नहीं थी। न एमएलए, न जनता... तो वो कॉफी पीता कौन था? जिस तरीके से उस घर को बनाया गया, मुझे ऐसा लगता है कि मैं धर्मशाला में रहती हूं। सीएम रेखा ने तंज कसते हुए कहा- अक्ष्यक्ष जी आप भी धर्मशाला में हैं, हम भी धर्मशाला में हैं, दिल्ली की जनता भी धर्मशाला में है। दिल्ली में एक ही महल है- शीशमहल।




साइन इन