Air India Flight AI111 Returns to Delhi After 7 Hours Due to Technical Issues लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौटी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौटी

- विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली उतारा गया - प्रवक्ता ने यात्रियों

Thu, 26 March 2026 05:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली लौटी

नई दिल्ली, एजेंसी। लंदन जा रही एयर इंडिया की ए350 उड़ान तकनीकी समस्या के कारण सात घंटे हवा में रहने के बाद गुरुवार की दोपहर वापस दिल्ली लौट आई। यह उड़ान सुबह छह बजे दिल्ली से रवाना हुई थी और दोपहर 12.30 बजे वापस उतरी। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एआई111 विमान को तकनीकी समस्या के संदेह के कारण सुरक्षित रूप से वापस दिल्ली मोड़ लिया गया। विमान सुरक्षित रूप से उतरा और विमानन कंपनी के उच्च सुरक्षा मानकों के अनुसार इसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है, जिसे पूरा होने में समय लगेगा। प्रवक्ता ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि विमानन कंपनी यात्रियों की लंदन यात्रा को जल्द पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

हालांकि, विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। 'फ्लाइटरडार24.कॉम' वेबसाइट के अनुसार एआई111 जब सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में था तभी इसे मोड़ने का निर्णय लिया गया, इससे पहले यह लगभग चार घंटे तक हवा में रहा।वहीं, इसी ए350-900 विमान (वीटी-जेआरएफ) को 15 मार्च को भी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही उड़ान को आयरलैंड के शैनन की ओर मोड़ दिया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।