minor stabbed to death in delhi Dayalpur area 3 held 13 से 17 साल के लड़कों का दिल्ली में खूनी कांड, चाकू से गोदकर मार डाला, Ncr Hindi News - Hindustan
More

13 से 17 साल के लड़कों का दिल्ली में खूनी कांड, चाकू से गोदकर मार डाला

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कम उम्र के लड़कों ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया है। महज 13 से 17 साल की उम्र के तीन लड़कों ने एक नाबालिग की हत्या कर डाली।

Thu, 26 March 2026 11:14 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
13 से 17 साल के लड़कों का दिल्ली में खूनी कांड, चाकू से गोदकर मार डाला

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कम उम्र के लड़कों ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम दिया है। महज 13 से 17 साल की उम्र के तीन लड़कों ने एक नाबालिग की हत्या कर डाली। उन्होंने बेहद क्रूरता के साथ 16 साल के एक लड़के पर चाकू से इतने वार किए कि उसकी जान ही चली गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

घटना दिल्ली के दयालपुर इलाके की है। बुधवार को दयालपुर पुलिस थाने में चाकूबाजी की घटना की सूचना मिली थी। पुलिस टीम जब नेहरू विहार के गली नंबर 13 में पहुंची तो एक 16 साल का लड़का अचेत अवस्था में पड़ा था। वह खून से सना हुआ था। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'पुलिस की कहानी पर संदेह', दिल्ली दंगों की जांच पर कोर्ट ने लगाई फटकार; क्या कहा

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक को तीन लोगों ने मिलकर मारा है। दयालपुर थाने में बीएनएस की धारा 103(1)/3(5) के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। इंस्पेक्टर परमवीर दहिया के नेतृत्व में एक टीम ने सुरागों के आधार पर मृतक की पहचान की। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के DDA पार्क में मिली 17 वर्षीय जैद की लाश, हत्या का केस दर्ज, जांच जारी

पूछताछ में क्या बताई हत्या की वजह

इनकी उम्र महज 13 से 13 साल के बीच की है। उनके कब्जे से हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को भी बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ के आरोपियों ने कहा कि मृतक उनमें से एक को चिढ़ाता था और परेशान करता था। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस अभी अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्करी का इंटरनेशनल गैंग पकड़ा, पाक-बांग्लादेश से कनेक्शन
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।