आपका भाई विधायक बन गया; शुभेंदु अधिकारी का मजाकिया अंदाज, ममता बनर्जी पर तंज
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के ऊपर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि भवानीपुर से पिछले 15 साल से जो विधायक थीं, उन्होंने कभी जनता को विधायक कैसा होता है। इसका पता नहीं चलने दिया।

पश्चिम बंगाल के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इन दिनों ऐक्शन में है। वह लगातार ममता बनर्जी सरकार के फैसलों को बदलते हुए और सत्ता का प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी क्रम कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी के ऊपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भवानीपुर में पिछले 15 साल से जो विधायक थीं, उन्होंने न तो विधायक का काम किया, न ही जनता को महसूस होने दिया कि विधायक कौन है।
जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अधिकारी ने ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री हूं। पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। लेकिन भवानी पुर में 15 पिछले MLA ने आपको इस बात का पता नहीं चलने दिया कि विधायक कैसा होता है, विधायक का काम कैसा होता है। अब आपका भाई विधायक बन गया है। अब आपको पता चल जाएगा कि विधायक का काम कैसे होता है। यह विधायक आपके साथ खड़ा रहेगा।"
इसके साथ ही ममता बनर्जी के दौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए शुभेंदु अधिकारी ने अन्य भाजपा शासित राज्य का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, "भाजपा की 20 राज्यों में सरकार है। इसमें किसी भी राज्य में सिंडिकेट राज, तौलाबाजी, कटमनी, गुंडागिरी, जुल्म नहीं है। अब पश्चिम बंगाल और भवानीपुर में भी नहीं होने दूंगा।"
पुलिस के ऊपर पत्थर बाजी नहीं चलेगी: सीएम अधिकारी
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी की घटना पर भी अपना सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा, “पार्क सर्कस में हमारी पुलिस के साथ जो कुछ भी हुआ, उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। बहुत जोर से भुगतना पड़ेगा। पुलिस के पर जो पत्थरबाजी करेगी, तो सबक सिखाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। जो भी तोड़फोड़ हुई है। उसकी 200 फीसदी वसूली होगी।” गौरतलब है कि कोलकाता के तिलजला में हुई बुलडोजर कार्रवाी के दौरान हिंसक भीड़ ने पुलिस के ऊपर पत्थर बाजी की थी। इसके अलावा पार्क सर्कस क्षेत्र में भी पुलिस के ऊपर पत्थरबाजी हुई थी।
बांग्लादेश वापस जाओ: शुभेंदु अधिकारी
जनता के सामने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस जाने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “हम बॉर्डर को सुरक्षित कर रहे हैं। इसकी जरूरत है। हमारा नारा है घुसपैठिया हटाओ। जाओ, जहां से आए हो, जिस रास्ते से आए हो उसी से वापस चले जाओ। बांग्लादेश चले जाओ। तृणमूल, कांग्रेस और सीपीएम ने मिलकर जो काम किया था, अब शुभेंदु मुख्यमंत्री है, अब गलत काम नहीं होगा।”
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी शुरुआत से ही ममता बनर्जी सरकार के ऊपर बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण देने का आरोप लगाती रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी पिछले काफी समय से कहते आ रहे हैं कि ममता सरकार ने घुसपैठियों को शरण दे रखी थी। उन्होंने बांग्लादेशी सीमा को सुरक्षित करने के लिए जमीन देने से भी इनकार कर दिया था। बंगाल में सरकार बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने सबसे पहला आदेश सीमा सुरक्षा बल (BSF) को जमीन देने का ही किया।




साइन इन