Pakistani terrorist Mohammad Usman alias Chini came to India from Pakistan and got a hair transplant done बालों के चक्कर में मकसद भूला आतंकी, पाकिस्तान से आकर कश्मीर में करवाया हेयर ट्रांसप्लांट, India News in Hindi - Hindustan
More

बालों के चक्कर में मकसद भूला आतंकी, पाकिस्तान से आकर कश्मीर में करवाया हेयर ट्रांसप्लांट

पाकिस्तानी आतंकवादी उस्मान उर्फ जट्टी ने भारत आकर हेयरट्रांस प्लांट करवाया है। जांच कर्मियों के मुताबिक जट्टी ने बताया कि पाकिस्तान में उसकी ट्रेनिंग के दौरान उसे कश्मीर की जो हालत बताई गई थी, वह बिलकुल अलग थी।

Sun, 17 May 2026 10:12 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
बालों के चक्कर में मकसद भूला आतंकी, पाकिस्तान से आकर कश्मीर में करवाया हेयर ट्रांसप्लांट

पाकिस्तान से आने वाले आतंकवादी अक्सर भारत में हिंसा फैलाने या लोगों को भर्ती करने की कोशिश करते हैं। लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मोहम्मद उस्मान उर्फ चीनी, ऐसा ही एक मकसद लेकर भारत में आया हुआ था, लेकिन कश्मीर के हालत और यहां की तकनीक देखकर उसका मन अपनी वर्षों पुरानी बालों की समस्या का इलाज ढूंढ़ने में निकल गया। इसी क्रम में उसने श्रीनगर के एक क्लीनिक पर अपना हेयर ट्रांसप्लांट भी करवाया। इसके बाद वह सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ गया।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद उस्मान जट्ट उर्फ 'चीनी' को अप्रैल में श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान चीनी ने जो जानकारी दी उससे आतंकवादियों के एक बड़े मॉड्यूल का भांडा फोड़ हुआ है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की जानकारी के अलावा चीनी ने अपने कुछ निजी राज भी खोले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PAK में मुस्लिम मोहल्लों के नाम बदलकर फिर से हिंदू नाम, सुन्नतनगर अब संतनगर
ये भी पढ़ें:भारत ने सिंधु जल संधि पर दिखाया सख्त रुख, हेग ट्रिब्यूनल के फैसले को किया खारिज

अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान चीनी ने बताया कि पाकिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान उसे जम्मू-कश्मीर के कुछ वीडियो दिखाए गए थे। लेकिन जब वह यहां आया, तो तस्वीर बिलकुल अलग थी। यहां के हालात देखने के बाद उसने अपने कुछ निजी फायदे लेने की भी सोची। अधिकारियों के मुताबिक, चीनी अपने शुरुआती दिनों से ही बाल झड़ने की समस्या से पीड़ित था, जिसकी वजह से उसका आत्म विश्वास बुरी तरह से हिला हुआ था। उसे लगता था कि इसका इलाज केवल पश्चिमी देशों में ही संभव है। लेकिन कश्मीर के हालात देखने के बाद उसे बड़ा अचरज हुआ।

चीनी के मुताबिक, उसके एक अन्य पाकिस्तानी साथी आतंकवादी जरगाम ने उसकी मुलाकात जम्मू-कश्मीर के एक दुकानदार से करवाई थी। वह दुकानदार पहले से ही हेयर ट्रांसप्लांट करवाए हुए था। ऐसे में बाल लगवाने की उसकी वर्षों पुरानी इच्छा जाग गई।

जांचकर्ताओं के अनुसार, इसके बाद चीनी ने दुकानदार की सहायता से क्लीनिक तक पहुंच बनाई और फिर इसके बाद अपना हेयर ट्रांसप्लांट करवाया। इसके बाद वह श्रीनगर से जम्मू लौट गया। यहां पर उसने अपने काम को जारी रखा। लेकिन बाद में फर्जी पैनकार्ड और आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया के दौरान वह सुरक्षा कर्मियों के निशाने पर आ गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।