who is ias anurag yadav heating debate with cec gyanesh kumar ऐसे बात नहीं कर सकते... कौन हैं यूपी के IAS अनुराग यादव, जो CEC ज्ञानेश कुमार से भिड़ गए, India News in Hindi - Hindustan
More

ऐसे बात नहीं कर सकते... कौन हैं यूपी के IAS अनुराग यादव, जो CEC ज्ञानेश कुमार से भिड़ गए

मुख्य चुनाव आयुक्त की बात पर IAS अनुराग यादव ने सख्त ऐतराज जाहिर कर दिया और कहा कि आप हमसे इस तरह से बात नहीं कर सकते। अपने अनुभव का हवाला देते हुए अनुराग यादव ने कहा कि हमने भी इस सेवा में 25 साल गुजारे हैं। आप हमसे इस तरह से बात नहीं कर सकते।

Thu, 9 April 2026 10:31 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
ऐसे बात नहीं कर सकते... कौन हैं यूपी के IAS अनुराग यादव, जो CEC ज्ञानेश कुमार से भिड़ गए

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बुधवार को एक रिव्यू मीटिंग थी। यह मीटिंग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ले रहे थे और इस दौरान उनकी यूपी के आईएएस अधिकारी अनुराग यादव से तीखी बहस हो गई। मामला यह था कि अनुराग यादव बंगाल के कूच बिहार में चुनाव पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। वर्चुअल मीटिंग के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सभी अधिकारियों से बारी-बारी से पूछ रहे थे कि उनके यहां कितने पोलिंग बूथ आदि हैं। इसी दौरान जब अनुराग यादव की बारी आई तो उन्हें जवाब देने में थोड़ी देरी हुई। इसी बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कोई टिप्पणी कर दी।

इस पर IAS अनुराग यादव ने सख्त ऐतराज जाहिर कर दिया और कहा कि आप हमसे इस तरह से बात नहीं कर सकते। अपने अनुभव का हवाला देते हुए अनुराग यादव ने कहा कि हमने भी इस सेवा में 25 साल गुजारे हैं। आप हमसे इस तरह से बात नहीं कर सकते। अनुराग यादव के इस तरह से मुख्य चुनाव आयुक्त को जवाब दिए जाने के बाद कुछ देर के लिए बैठक में सन्नाटा छा गया। फिर दूसरे विषयों को लेकर बात शुरू की गई और किसी तरह बैठक को निपटाया गया। अब जानकारी मिली है कि अनुराग यादव को पर्यवेक्षक के पद से हटा दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव आयोग की ये भाषा? 1 लाइन पढ़ते ही भड़के केजरीवाल, BJP पर लगाया गंभीर आरोप

हालांकि चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें बहस के कारण नहीं हटाया गया है बल्कि कार्य में अक्षम होने के चलते इस जिम्मेदारी को वापस लिया गया है। आयोग के सूत्रों ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने पूछा था कि आपके क्षेत्र में कितने पोलिंग बूथ हैं। यह एक बेहद बेसिक सवाल था, जिसका जवाब वह नहीं दे पा रहे थे। उनकी ओर से काफी देर में जवाब दिया गया। इसी पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने टिप्पणी कर दी थी और फिर आईएएस उनसे ही भिड़ गए। अनुराग यादव ने कहा कि हमारा भी इस सर्विस में एक लंबा अनुभव है। आप हमसे इस तरह बात नहीं कर सकते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पूछा गया महाभियोग पर सवाल, क्या रहा रिएक्शन?

यूपी में किस पद पर है अनुराग यादव की तैनाती?

बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले ही अनुराग यादव को उत्तर प्रदेश में सोशल वेलफेयर एवं सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वह यूपी सरकार में प्रधान सचिव स्तर के आईएएस हैं। इससे पहले वह आईटी विभाग में तैनात रहे थे। सूत्रों का कहना है कि पर्यवेक्षक की भूमिका बेहद अहम होती है। चुनाव आयोग के आंख और कान ये अधिकारी माने जाते हैं। ऐसे में यदि उनके स्तर से ही किसी जानकारी में देरी होती है तो यह चिंता वाली बात है। एक अधिकारी ने कहा कि यदि कोई सीनियर ऑफिसर कई दिन क्षेत्र में बिताने के बाद भी यह नहीं बता पाए कि वहां कितने बूथ हैं तो फिर यह चिंता वाली बात है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्ञानेश कुमार को हटाने वाले प्रस्ताव पर क्यों नहीं किए साइन, राघव ने बता दी वजह