arvind kejriwal eci tweet row bjp allegation west bengal election चुनाव आयोग के ट्वीट की ये भाषा? 1 लाइन पढ़ते ही भड़के केजरीवाल, BJP पर लगाया बड़ा आरोप, Ncr Hindi News - Hindustan
More

चुनाव आयोग के ट्वीट की ये भाषा? 1 लाइन पढ़ते ही भड़के केजरीवाल, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव आयोग द्वारा किए गए ट्वीट की एक लाइन पढ़ते ही फायर हो गए। उन्होंने ECI पर हमलावर होते हुए कहा- इतने अहम संस्थान की इज़्ज़त तो सरेआम मत उछालिये। जानिए क्या है पूरा मामला…

Wed, 8 April 2026 02:47 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
चुनाव आयोग के ट्वीट की ये भाषा? 1 लाइन पढ़ते ही भड़के केजरीवाल, BJP पर लगाया बड़ा आरोप

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव आयोग द्वारा किए गए ट्वीट की एक लाइन पढ़ते ही फायर हो गए। उन्होंने ECI पर हमलावर होते हुए कहा- "इतने अहम संस्थान की इज़्ज़त तो सरेआम मत उछालिये।" आखिर इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के आधिकारिक एक्स हेंडल से ऐसा क्या ट्वीट किया गया कि अरविंद केजरीवाल ने संस्था पर भाजपा के निर्देशन और अंडर में काम करने जैसा गंभीर आरोप लगा दिया।

ECI द्वारा लिखी 1 लाइन से भड़क गए केजरीवाल

सबसे पहले आपको ECI द्वारा किए गए ट्वीट के बारे में बताते हैं। बंगाल चुनाव के मद्देनजर ECI की तरफ से एक ट्वीट किया गया है। इसमें निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने जैसी बात कही गई है, लेकिन उसमें लिखी पहली ही लाइन पर अरविंद केजरीवाल फायर हो गए हैं। ट्वीट के शुरूआती लाइन के शब्द हैं- "चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक।" इस ट्वीट में एक फोटो भी शेयर की गई है, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत 2 अन्य अधिकारी भी बैठे दिखाई देते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में स्टिकर गैंग की मदद करने वाले 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, ऐसे करते थे कांड

केजरीवाल, संस्थान की इज़्ज़त तो सरेआम मत उछालिये

ट्वीट पर जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा- "अब ये कहने की भी ज़रूरत नहीं कि चुनाव आयोग सीधे बीजेपी से निर्देश लेकर और बीजेपी के अंडर में काम कर रहा है। ये अब जग ज़ाहिर है और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम ऐसी भाषा के ट्वीट करके इतने अहम संस्थान की इज़्ज़त तो सरेआम मत उछालिये।"

tweet ss of eci

ECI का पूरा ट्वीट

ECI के पूरे ट्वीट की बात करें तो उसमें लिखा है- “चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक। पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव: भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘जैसा है जहां है’ के आधार पर पर दिल्ली में कच्ची कॉलोनियां होंगी पक्की

ECI के ट्वीट पर यूजरों ने भी उठाए सवाल

ECI के इस ट्वीट पर केवल अरविंद केजरीवाल ने ही आपत्ति नहीं जताई है। अन्य लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। अरविंद नामक यूजर ने लिखा- बीजेपी और चुनाव आयोग का हैंडल कोई एक ही व्यक्ति ऑपरेट करता है या कोई और गड़बड़ है? अशरफ हुसैन ने लिखा- केवल एक पार्टी का नाम लिखा गया है, क्यों?

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।