Trinamool MP Bapi Haldar office vandalised in West Bengal by locals attack Mamata Banerjee attacks BJP बंगाल में एक और TMC सांसद पर हमला, गुस्साई भीड़ ने दफ्तर पर बोल दिया धावा; क्या आरोप?, India News in Hindi - Hindustan
More

बंगाल में एक और TMC सांसद पर हमला, गुस्साई भीड़ ने दफ्तर पर बोल दिया धावा; क्या आरोप?

हाल के दिनों में टीएमसी के नेताओं पर हमले हुए हैं जिसके बाद हलदर ने आरोप लगाया कि यह सब राज्य में सत्ता परिवर्तन का नतीजा है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

Mon, 1 June 2026 12:42 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
बंगाल में एक और TMC सांसद पर हमला, गुस्साई भीड़ ने दफ्तर पर बोल दिया धावा; क्या आरोप?

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेताओं पर हो रहे हमलों के बीच अब एक और टीएमसी सांसद भीड़ के निशाने पर आ गए। जानकारी के मुताबिक दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में रविवार को भीड़ ने अचानक टीएमसी सांसद बापी हलदर के दफ्तर पर धावा बोल दिया है। इसके बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक भीड़ काफी हिंसक हो गई और देखते ही देखते दफ्तर की खिड़कियों के शीशे, साइनबोर्ड और फर्नीचर्स को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप था कि इलाके के गरीबों और बाढ़ पीड़ितों के लिए आई सरकारी बाढ़ राहत सामग्री' को सांसद के दफ्तर में अवैध रूप से छिपाकर स्टोर किया गया है, ताकि उसे जनता तक न पहुंचाया जा सके। भीड़ का यह भी दावा था कि टीएमसी सांसद का यह आलीशान दफ्तर एक तालाब पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में TMC विधायक मदन मित्रा के आवास पर छापेमारी, ताला तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

दफ्तर पर हुए इस हमले के बाद बापी हलदर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। टीएमसी सांसद ने कहा, "पार्टी कार्यालय में कुछ भी अवैध रूप से जमा नहीं किया गया था। जो भी राहत सामग्री वहां रखी थी, उसे हमने खुद अपने पैसों से खरीदा था ताकि बाढ़ की स्थिति में स्थानीय लोगों की मदद की जा सके।” मामला बिगड़ता देख पुलिस ने बीचबचाव किया और भीड़ को तीतर बितर कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमारे पास सबूत, जल्द दिखाएंगे; अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद TMC का BJP पर निशाना

अभिषेक बनर्जी-कल्याण बनर्जी पर भी हमला

इससे पहले पिछले सप्ताह तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भी जानलेवा हमला हुआ था। राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में साथ शनिवार को अभिषेक बनर्जी पर बड़ी संख्या में लोगों ने अंडे, जूते तथा पत्थर फेंके। इस दौरान बनर्जी क्रिकेट हेलमेट पहनकर और अपने सहयोगियों की मदद से बड़ी मुश्किल से भीड़ के बीच से निकल सके। बनर्जी चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने गए थे। बाद में उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता उनकी हत्या करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी के सत्ता से हटते ही TMC के बुरे दिन! भतीजे अभिषेक के घर पहुंची CID

वहीं टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक पुलिस थाने के बाहर भाजपा समर्थकों द्वारा हमला किए जाने के कारण उनके सिर पर चोट लगी है। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में एक ज्ञापन सौंपने के लिए वहां गए थे। इसके बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर 'लोकतंत्र की हत्या' करने का आरोप लगाया है।