TMC attacks BJP Abhishek Banerjee Sonarpur says have proof attackers were BJP workers Mamata Banerjee Suvendu Adhikari हमारे पास सबूत, जल्द दिखाएंगे; अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद TMC का भाजपा पर निशाना, India News in Hindi - Hindustan
More

हमारे पास सबूत, जल्द दिखाएंगे; अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद TMC का भाजपा पर निशाना

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के ऊपर हमला बोला है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि उनके पास सोनारपुर हिंसा से जुड़े सबूत हैं, जिसमें यह साफ है कि हमला करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता थे।

Sun, 31 May 2026 07:49 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
हमारे पास सबूत, जल्द दिखाएंगे; अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद TMC का भाजपा पर निशाना

Abhishek Banerjee Sonarpur: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले से राज्य की राजनीति तेज हो गई है। ममता बनर्जी ने भतीजे पर हुए इस हमले के बाद भाजपा सरकार को जमकर निशाना बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने न सिर्फ अभिषेक की सुरक्षा में कटौती की, बल्कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो वहां पर भी अभिषेक की चोट को कम करके दिखाने और एडमिट न करने देने की कोशिश की। इसी बीच टीएमसी सांसद कुणाल घोष ने कहा है कि अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले लोग भाजपा कार्यकर्ता थे। पार्टी के पास सबूत हैं, वह जल्द ही इन्हें जनता के सामने रखेंगे।

मीडिया से बात करते हुए टीएसमी नेता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन लगातार डॉक्टरों के ऊपर दबाव डाल रही है कि उनकी चोट को कम करके दिखाया जाए। उन्होंने कहा, "सोनारपुर में हुए हमले की वजह से अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हम उन्हें पहले अस्पताल ले गए। आरोप हैं कि पुलिस प्रशासन ने उन पर दबाव डाला कि इस हमले के हल्के में दिखाया जाए। पूरा देश इसकी निंदा कर रहा है। वहां, सोनारपुर में सुरक्षा के लिए पुलिस और केंद्रीय बल कुछ नहीं था। यहां अस्पताल में भी स्थिति शर्मनाक है। शुरुआत में उन्हें (अभिषेक बनर्जी को) ICU में ले जाया गया था। लेकिन फिर अस्पताल वालों को निर्देश मिले, तो अब वह एडमिट न करने के बात कह रहे हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक पर हमला INDIA गठबंधन के लिए बनेगा संजीवनी? ममता बनर्जी के साथ आया विपक्ष

इसके साथ ही घोष ने दावा किया कि पार्टी के पास पर्याप्त सबूत हैं कि सोनारपुर में अभिषेक पर हमला करने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि हम सबूतों के साथ इस बात को साबित करेंगे हमला करने वाले भाजपा के ही कार्यकर्ता थे।

अभिषेक बनर्जी की हालत पर अस्पताल क्या बोला?

तृणमूल कांग्रेस भले ही अभिषेक बनर्जी की हालत को गंभीर करके दिखाने की कोशिश कर रही हो, लेकिन अस्पताल का नजरिया इससे थोड़ा अलग है। बेलव्यू अस्पताल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि मरीज (अभिषेक बनर्जी) की छाती पर मामूली चोटों के अलावा कोई गंभीर शारीरिक चोट नहीं है। मरीज बात कर रहा है और पूरी तरह से होश में है। इसलिए मरीज को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमले के बाद स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाए गए अभिषेक बनर्जी, फेंके गए थे अंडे; VIDEO
ये भी पढ़ें:अभिषेक बनर्जी को एडमिट नहीं करना; ममता का आरोप- डॉक्टरों को धमका रही है भाजपा

इससे पहले, शनिवार को चुनावी हिंसा में मारे गए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता से मिलने के लिए सोनारपुर पहुंचे अभिषेक बनर्जी को हिंसा का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने उनके ऊपर अंडे, पत्थर फेंके। इसके बाद हुई झूमा झटकी में अभिषेक की शर्ट भी फट गई। कई लोगों ने उनके साथ मारपीट करने की भी कोशिश की। इसकी वजह से उनका चश्मा भी टूट गया। हालांकि, इसके बाद भी अभिषेक कार्यकर्ता के घर पहुंचे और राज्य की लचर व्यवस्था पर अपना गुस्सा जताया। यहां से अभिषेक को फिर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मिलने के लिए आईं।