Times Now Exit Poll: बंगाल में कांटे की टक्कर, तमिलनाडु में BJP की दस्तक; एग्जिट पोल में क्या
Times Now Exit Poll: असम में विधानसभा की कुल 226 सीटें हैं। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 88 से 101 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस गठबंधन के खाते में 22-23 सीटें जाती दिख रही हैं। अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती हैं।

Times Now Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर एग्जिट पोल सामने आ गया है। टाइम्स नाउ की ओर से जारी JVC के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। एग्जिट पोल में बताया गया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 138-159 सीटें मिल सकती हैं। ममता बनर्जी की टीएमसी को 131-152 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को महज 2 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है। इस तरह टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका लगने के आसार हैं और बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बना सकती है।
टाइम्स नाउ ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर एग्जिट पोल जारी कर दिया है। JVC के एग्जिट पोल के मुताबिक, तमिलनाडु में इस बार सरकार बदलने वाली है। बीजेपी के गठबंधन वाले AIADMK को 128-147 सीटें मिल सकती हैं। डीएमके गठबंधन को 75-95 सीटें मिलने के आसार हैं। एक्टर विजय की टीवीके को महज 8-15 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में जीरो सीट है। तमिनलाडु में विधानसभा की कुल 234 सीटें हैं।
टाइम्स नाउ ने असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, असम में NDA को बढ़त दिख रही है। एनडीए को 46.5% से 48.5% तक वोट मिलने के आसार हैं। कांग्रेस गठबंधन को 36.5% से 39.5% तक वोट मिल सकते हैं। अन्य पार्टियों के खाते में 14%-15% तक वोट मिलने का अनुमान है। टाइम्स नाउ ने JVC का एग्जिट पोल जारी किया है।
केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर टाइम्स नाउ का एग्जिट पोल आ गया है। JVC के एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल में LDF को झटका लगता दिख रहा है। एलडीएफ गठबंधन में एग्जिट पोल में 52 से 61 सीटें मिलती दिख रही हैं। UDF गठबंधन को 72 से 84 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए गठबंधन के हाथ निराशा लग सकती है। एग्जिट पोल में केरल में NDA को 3-7 सीटें मिलने के आसार हैं। अन्य दलों का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।
असम में विधानसभा की कुल 226 सीटें हैं। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के मुताबिक, NDA को 88 से 101 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस गठबंधन के खाते में 22-23 सीटें जाती दिख रही हैं। अन्य को 2-5 सीटें मिल सकती हैं। इस तरह असम में एक बार फिर से हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार बनती दिख रही है। वहीं, टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में बताया गया कि पुडुचेरी में NDA सरकार आने का अनुमान है।
पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद नजरें अब एग्जिट पोल पर टिकी हैं। मतदान आज समाप्त होते ही शाम 6:30 बजे के बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने शुरू हो गए। ये शुरुआती रुझान देते हैं कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बन सकती है। इन चुनावों में पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा चर्चा में है, जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है।
पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में (23 और 29 अप्रैल) कराए गए, जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। तमिलनाडु में 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ, जहां डीएमके गठबंधन और एआईएडीएमके-एनडीए के बीच टक्कर है। केरल में पारंपरिक रूप से एलडीएफ और यूडीएफ के बीच मुकाबला रहता है, जबकि असम में भाजपा-नीत एनडीए और कांग्रेस के बीच मुख्य लड़ाई है। पुडुचेरी में भी गठबंधन राजनीति अहम भूमिका निभाती है और यहां मुकाबला बहुकोणीय हो गया है।




साइन इन