Axis My India Exit Poll : प्रदीप गुप्ता ने बढ़ाया बंगाल पर इंतजार, क्यों अटका एग्जिट पोल सर्वे; बाकी जगह क्या हाल
Axis My India Exit Poll : एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में असम में भाजपा की वापसी लेकिन केरल में सत्ता परिवर्तन की बात कही गई है। एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक, केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF को 78 से 90 सीटें मिलने के आसार हैं।

Axis My India Exit Poll : एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल सर्वे में तमिलनाडु में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। सर्वे अनुमानों के मुताबिक अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी TVK राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। सर्वे में कहा गया है कि 234 सदस्यों वाली विधानसभा में TVK बड़ा उलटफेर करते हुए 98 से 120 सीटें जीत सकती है, जबकि डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को 92 से 110 सीटें मिल सकती हैं। मुख्यमंत्री के रूप में भी विजय सबसे बड़ी पसंद बनकर उभरे हैं। वहीं एजेंसी ने पश्चिम बंगाल पर इंतजार बढ़ा दिया है। एजेंसी आज वहां के एग्जिट पोल सर्वे जारी नहीं करेगी। उसे कल यानी गुरुवार को जारी किया जाएगा।
इससे पहले एक्सिस माय इंडिया ने पहला अनुमान असम राज्य के लिए जारी किया, जहां भाजपा सरकार की हैट्रिक के आसार जताए गए हैं। एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक असम में फिर से बीजेपी सरकार बन सकती है। सर्वे के मुताबिक, NDA को 88 से 100 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। इनके अलावा कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं, जबकि अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में केरल में भी सत्ता परिवर्तन की बात कही गई है। एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक, केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF को 78 से 90 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि सत्तारूढ़ लेफ्ट के UDF को 49 से 62 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। राज्य में NDA को 0 से 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
सबसे रोचक मुकाबला पश्चिम बंगाल में
इस बार सबसे रोचक मुकाबला पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रहा है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीसरी बार अपनी सरकार बनाने की जुगत में जुटी हैं, तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ममता को हराकर इस राज्य में कमल खिलाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने बंगाल पर जीत के लिए कड़ी मेहनत की है। उनकी मेहनत का नतीजा तो 4 मई को आएगा लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल में उनके रुझान मिल सकते हैं।
बंगाल के अलावा पड़ोसी राज्य असम पर भी लोगों की नजरें टिकी हैं, जहां भाजपा हैट्रिक लगाने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार हटाकर अपनी सत्ता की वापसी के सपने देख रही है। इसके अलावा लोगों की नजरें केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनावों पर भी टिकी हुई है। बहरहाल, Axis My India के Exit Poll के नतीजों और रुझानों के लिए आप हमारे साथ बने रहिए। हम आपको सभी पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों की पल-पल की जानकारी यहां देते रहेंगे।
Axis My India Exit Poll HIGHLIGHTS: एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के पल-पल के नतीजे/रुझान यहां देखें…
Axis My India Exit Poll LIVE: एक्सिस माय इंडिया पश्चिम बंगाल के लिए एग्जिट पोल सर्वे के नतीजे आज नहीं जारी करेगा। एक्सिस माई इंडिया के प्रमुख प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि उनकी टीम ने जिन लोगों से बात की है उनमें से केवल 22 फीसदी लोगों ने ही रिस्पॉंड किया है। यानी सर्वे का सैंपल बहुत छोटा है। उन्होंने कहा कि जब तक सैंपल साइज पर्याप्त बड़ा नहीं होता, करीब 60 फीसदी तब तक वे इसे जारी नहीं करेंगे। उनकी टीम कल एक बार फिर लोगों के बीच जाएगी और फिर कल यानि गुरुवार को बंगाल का अनुमान जारी करेगी।
Axis My India Exit Poll LIVE: एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में तमिलनाडु में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। सर्वे अनुमानों के मुताबिक अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। सर्वे में कहा गया है कि TVK 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बड़ा उलटफेर करते हुए 98 से 120 सीटें जीत सकती है, जबकि डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को 92 से 110 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा AIADMK और भाजपा के NDA गठबंधन को 22 से 32 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं।
Axis My India Exit Poll LIVE: एग्जिट पोल सर्वे में कहा गया है कि डीएमके गठबंधन और टीवीके दोनों को 35-35 फीसदी वोट शेयर मिल सकते हैं, जबकि AIADMK की अगुवाई वाले NDA गठबंधन को 23 फीसदी, NTK को 3 फीसदी और अन्य को 4 फीसदी वोट मिलने के आसार जताए गए हैं। मुख्यमंत्री की पसंद के रूप में भी अभिनेता विजय सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें सबसे ज्यादा 37 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है, जबकि मौजूदा मुख्यमंत्री एम के स्टालिन 35 फीसदी लोगों की पसंद के साथ दूसरे स्थान पर हैं और पूर्व सीएम ई पलानीसामी 22 फीसदी लोगों की पसंद के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
Axis My India Exit Poll LIVE: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु पर एक्सिस माय इंडिया ने अभी तक एग्जिट पोल के नतीजे जारी नहीं किए हैं। हालांकि, दूसरे अन्य सर्वे में तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके और कांग्रेस के गठबंधन की जीत का अनुमान जताया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
Axis My India Exit Poll LIVE: एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी पांचवीं बार सीएम बन सकते हैं। उन्हें 42 फीसदी लोगों ने इस पद के लिए अपनी पसंद बताया है। इनके बाद दूसरे नंबर पर थलपति विजय हैं, जिन्हें 17 फीसदी लोगों ने सीएम फेस के रूप में अपनी पसंद बताया है, जबकि कांग्रेस के वी वैथिलिंगम को 10 फीसदी लोगों ने इस पद के लिए अपनी पसंद बताया है।
Axis My India Exit Poll LIVE: पुडुचेरी में एन. रंगासामी की ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (AINRC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) का गठबंधन फिर से सरकार बनाता नजर आ रहा है। एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक इस गठबंधन को 30 सदस्यों वाली विधानसभा में 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा कांग्रेस और DMK के गठबंधन को 6 से 8 सीटें और TVK गठबंधन को 2 से 4 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। अन्य के खाते में 1 से तीन सीटें जाने का अनुमान लगाया गया है।
Axis My India Exit Poll LIVE: वोट शेयर की बात करें तो पुडुच्रेरी में NRC यानी NDA गठबंधन को 40 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं, जबकि, कांग्रेस वाले गठबंधन को 30 फीसदी, टीवीके को 17 फीसदी और अन्य को 13 फीसदी वोट मिलने के आसार जताए गए हैं।
Axis My India Exit Poll LIVE: केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF को कुल 140 सीटों में से 78 से 90 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। जबकि सत्तारूढ़ लेफ्ट के UDF को 49 से 62 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। राज्य में NDA को 0 से 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
Axis My India Exit Poll LIVE: केरल में UDF को 44 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है, जो पिछले चुनाव से पांच फीसदी ज्यादा है जबकि सत्ताधारी LDF गठबंधन को पहले के मुकाबले 6 फीसदी कम वोट मिलने की संभावना जताई गई है। सर्वे के मुताबिक LDF को 39 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। NDA के लिए भी खुशखबरी है क्योंकि उसका वोट शेयर बढ़कर 14 फीसदी होने का अनुमान लगाया गया है। यह पिछले चुनाव से तीन फीसदी ज्यादा है।
Axis My India Exit Poll LIVE: असम में पसंदीदा सीएम चेहरे की रेस में हिमंता ने मारी बाजी। उन्हें 48 पीसदी लोगों ने पहली पसंद बताया है, जबकि गौरव गोगोई को 32 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। इनके अलावा अखिल गोगोई को तीन फीसदी लोगों ने पसंद किया है। प्रमोद बोरो को बी तीन फीसदी लोगों ने बतौर सीएम पसंद किया है।
Axis My India Exit Poll LIVE: सर्वे के मुताबिक असम में NDA को 48 फीसदी वोट शेयर मिलने के आसार जताए गए हैं, जबकि कांग्रेस को 38 फीसदी और अन्य को 14 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया है।
Axis My India Exit Poll LIVE: असम में फिर बीजेपी सरकार का अनुमान जताया गया है। कुल 126 सीटों वाली विधानसभा में NDA को 88 से 100 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं। इनके अलावा कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं, जबकि अन्य के खाते में 0 से 3 सीटें मिलना का अनुमान जताया गया है।




साइन इन