EXIT POLLS: बंगाल-असम में कमाल के बीच केरल में भी भाजपा तोड़ रही रिकॉर्ड
केरलम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकती है। कुछ सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल्स में ऐसी भविष्यवाणी की है। पार्टी को इससे पहले 2016 में एक ही सीट मिली थी।

पांच राज्यों में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के साथ बुधवार शाम को एक्जिट पोल्स के आंकड़ों ने नतीजों की ओर संकेत किए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल्स में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए चौतरफा खुशी दिख रही है। एक तरफ जहां असम, बंगाल और पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई गई है तो केरल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकती है। भाजपा ने सिर्फ 2016 विधानसभा चुनाव में यहां खाता खोला था। पार्टी तब एक सीट पर जीत हासिल कर पाई थी। इस बार अधिकतम सात सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है।
एक्सिस माय इंडिया- भाजपा को मिल सकती हैं 3 सीटें
एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, केरल में भाजपा को अधिकतम 3 सीटें मिल सकती हैं। सर्वे एजेंसी ने यहां यूडीएफ की सरकार बनने की भविष्यवाणी की है। यूडीएफ को 78-90 सीटें मिल सकती हैं तो एलडीएफ को 49-62 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।
MATRIZE के सर्वे में भाजपा को 3-5 सीटें
केरलम के लिए MATRIZE के सर्वे में भी यूडीएफ की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई है। यूडीएफ को 75-85 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है तो एलडीएफ को 60-65 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। वहीं, इस सर्वे में भाजपा को कम से कम 3 और अधिकतम पांच सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है।
P-Marq का क्या अनुमान
पी-मार्क के एग्जिट पोल में भी यूडीएफ की सरकार बनती दिख रही है। यहां एलडीएफ को 60-65 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा को इस एजेंसी ने भी 3-5 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है।
जेवीसी ने दीं सबसे ज्यादा सीटें
केरल पर आए सभी एग्जिट पोल्स में जेवीसी ने केरल में भाजपा को सबसे अधिक सीटें दी हैं। जेवीसी के मुताबिक भाजपा यहां कम से कम 3 और अधिकतम 7 सीटें जीत सकती है। यूडीएफ को 72-84 और एलडीएफ को 52-61 सीटें मिलने का अनुमान है।
पीपल्स पल्स का क्या अनुमान
पीपल्स पल्स ने केरल में भाजपा को 0-3 सीटें मिलने की बात कही है। यूडीएफ को 75-85 और एलडीएफ को 55-65 सीटें मिल सकती हैं।




साइन इन