Tamil Nadu Politics CPM warns CM Vijay Said Will reconsider support if AIADMK joins alliance फूल एक, कांटे अनेक; अब CM विजय को CPM से खतरा, किस बात को लेकर दी धमकी?, India News in Hindi - Hindustan
More

फूल एक, कांटे अनेक; अब CM विजय को CPM से खतरा, किस बात को लेकर दी धमकी?

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ टीवीके सरकार और उसके सहयोगी दलों के बीच दरार सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। वामपंथी दल CPI(M) ने मुख्यमंत्री विजय की पार्टी को साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर AIADMK को सरकार या गठबंधन में शामिल किया गया तो वह अपने समर्थन पर पुनर्विचार करेगी।

Tue, 19 May 2026 09:37 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
फूल एक, कांटे अनेक; अब CM विजय को CPM से खतरा, किस बात को लेकर दी धमकी?

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ टीवीके सरकार और उसके सहयोगी दलों के बीच दरार सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है। वामपंथी दल CPI(M) ने मुख्यमंत्री विजय की पार्टी को साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर AIADMK को सरकार या गठबंधन में शामिल किया गया तो वह अपने समर्थन पर पुनर्विचार करेगी। सीपीएम ने कहा कि AIADMK के किसी भी गुट को टीवीके सरकार का हिस्सा बनाना जनता के जनादेश के खिलाफ होगा, क्योंकि जनता ने पिछले चुनाव में दोनों प्रमुख दलों ( DMK और AIADMK ) को नकारा था।

पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि AIADMK की उपस्थिति टीवीके के 'स्वच्छ शासन' के वादे के विपरीत होगी। सीपीएम ने अपने बयान में कहा कि हम टीवीके का समर्थन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि तमिलनाडु एक और चुनाव के लिए तैयार नहीं है और हम नहीं चाहते कि राज्यपाल के माध्यम से भाजपा तमिलनाडु की सत्ता में दखल दे।

तमिलनाडु में किसी को पूर्ण बहुमत नहीं

बता दें कि 2026 के विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। अभिनेता से राजनेता बने विजय की TVK ने तमिलनाडु की दशकों पुरानी द्विपक्षीय राजनीति को तोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन 4 मई को घोषित चुनाव परिणामों में उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिल सका। 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 107 सीटें जीतीं, जो बहुमत के लिए जरूरी 118 से 11 कम हैं। कांग्रेस, वाम मोर्चा, वीसीके और IUML के समर्थन के बाद 13 मई को हुए विश्वास मत में विजय सरकार ने 144 वोट हासिल किए। इसमें AIADMK के 24 बागी विधायकों का भी समर्थन शामिल था।

सहयोगी दलों की बढ़ी चिंता

बता दें कि विश्वास मत से पहले विजय द्वारा AIADMK बागी नेताओं से मुलाकात के बाद CPM, कांग्रेस और वीसीके जैसे सहयोगी दलों में असंतोष बढ़ गया। इनमें से कई दल पहले DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा रहे हैं। DMK ने कांग्रेस पर विश्वासघात का आरोप लगाते हुए उसके साथ संबंध तोड़ लिए हैं। दूसरी ओर छोटे दलों ने स्पष्ट किया है कि उनका TVK को समर्थन चुनाव टालने और भाजपा-AIADMK गठबंधन को सत्ता से दूर रखने की रणनीति पर आधारित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM विजय ने LTTE के पूर्व चीफ प्रभाकरन को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनकी यादों को...

हालांकि अब CPM की ताजा चेतावनी से संकेत मिल रहा है कि TVK सरकार की स्थिरता अभी भी चुनौतियों से घिरी हुई है। और आने वाले दिनों में टीवीके और उसके सहयोगियों के बीच गठबंधन की सियासत को लेकर दबाव बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदिरा की डबल ट्रैक नीति से राजीव हत्याकांड तक, प्रभाकरन पर सॉफ्ट कॉर्नर क्यों?
ये भी पढ़ें:TVK ने बताया CM विजय ने क्यों किया प्रभाकरन को याद, BJP का राहुल पर निशाना
ये भी पढ़ें:TN में जारी रहेगी दो-भाषा नीति, विजय सरकार ने PM Shri पर नहीं लिया है कोई फैसला