Tamil Nadu Chief Minister Vijay Thalapathy Congress said DMK is staging a drama rahul gandhi ड्रामा कर रहे हैं; कांग्रेस सांसद का DMK पर हमला, बोले- तमिलनाडु में CM विजय को नहीं रोक पाए इसलिए..., India News in Hindi - Hindustan
More

ड्रामा कर रहे हैं; कांग्रेस सांसद का DMK पर हमला, बोले- तमिलनाडु में CM विजय को नहीं रोक पाए इसलिए...

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय को समर्थन देने के बाद कांग्रेस को अपने पुराने साथी के गुस्से का सामने करना पड़ रहा है। डीएमके यूथ विंग ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया है। इस पर कांग्रेस भड़क गई है। सांसद मणिकणम टेगौर ने इसे डीएमके का ड्रामा करार दिया।

Sun, 24 May 2026 03:55 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
ड्रामा कर रहे हैं; कांग्रेस सांसद का DMK पर हमला, बोले- तमिलनाडु में CM विजय को नहीं रोक पाए इसलिए...

Tamil Nadu CM Vijay Thalapathy: तमिलनाडु की राजनीति में दशकों पुराने दोस्त दुश्मन बने हुए हैं। वजह है राज्य के नए नवेले मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, जिन्हें उनके फैंस प्यार से थलापति भी कहते हैं। विजय की पार्टी तमिलझा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने के लिए कांग्रेस ने द्रमुक (DMK) के साथ दशकों पुराना गठबंधन तोड़ दिया था। ऐसे में अब डीएमके के निशाने पर कांग्रेस नेता आ गए हैं। हाल ही में डीएमके यूथ विंग ने राहुल गांधी के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। अब इसका जवाब देते हुए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने डीएमके के इस प्रदर्शन को ड्रामा करार दिया। उन्होंने कहा कि डीएमके विजय को रोकने में नाकाम रही है, इसलिए अब वह ड्रामा कर रही है।

कांग्रेस सांसद ने डीएमके यूथ विंग द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ पारित प्रस्ताव को भी खारिज किया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर डीएमके के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लिखा, "DMK यूथ विंग कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाना बना रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि डीएमकी की योजना फेल हो गई है। उनकी योजना थी कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की योजना के अनुसार विजय को मुख्यमंत्री पद न मिल पाए। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसलिए अब वह ड्रामा कर रहे हैं।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु में CM विजय का जलवा, अब राज्यसभा में भी एंट्री लेगी थलापति की TVK
ये भी पढ़ें:तमिलनाडु में 10 साल की बच्ची की हत्या पर बवाल, विजय बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे

टेगौर यही नहीं रुके, उन्होंने अपनी पार्टी के पुराने साथी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि डीएमके के पिछले दरवाजे से होने वाली बातों की पोल VCK और IUML के नेताओं ने अच्छी तरह से खोली है। बता दें, विजय के सत्ताधारी गठबंधन में शामिल वीसीके ने दावा किया था कि चिर विरोधी डीएमके और एआईएडीएमके ने उन्हें गठबंधन में शामिल होने और सीएम बनने का ऑफर दिया था।

पर्दे के पीछे भगवा पार्टी के साथ थी डीएमके: कांग्रेस सांसद

कांग्रेस सांसद मणिकम ने डीएमके के ऊपर भाजपा का साथ देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "चिर विरोधी डीएमके और एआईएडीएमके के बीच में गठबंधन की बातचीत चुनाव नतीजे सामने आने के पहले ही होने लगी थी। इससे बड़ी बात है कि यह बातचीत भाजपा नेताओं के द्वारा करवाई गई थी। यह पूरा घटनाक्रम अब धीरे-धीरे खुलकर सामने आ रहा है। हम 5 मई को स्पष्ट थे कि ऐसे लोगों से बात करने का कोई मतलब नहीं है, जो पर्दे के पीछे भाजपा के साथ राजनीति करते हैं, हमारा फैसला साफ था कि तमिलनाडु में एक धर्मनिरपेक्ष सरकार की शासन करेगी।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदेशी इशारे पर काम कर रहे राहुल गांधी, बीजेपी बोली- सरकार गिराना चाहते हैं
ये भी पढ़ें:राजस्थान में राज्यसभा की 3 सीटों पर चुनाव, कांग्रेस की एक सीट के लिए 2 दावेदार

कांग्रेस ने पीठ में छुरा घोंपा: उदयनिधि स्टालिन

कांग्रेस नेता के इन हमलों के बीच डीएम के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयानिधि स्टालिन का भी बयान सामने आया। उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस के ऊपर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "20 वर्ष से ज्यादा समय तक यह कांग्रेस पार्टी हमारी पीठ पर सवार रही। आज उन्होंने हमारी पीठ में ही छुरा घोंप दिया है। किसी को भी इसको नहीं भूलना चाहिए। हमें भविष्य में कभी भी कांग्रेस पार्टी पर भरोसा नहीं करना चाहिए और न ही उन्हें फिर कभी अपने पास आने देना चाहिए।"

आपको बता दें, तमिलनाडु और केंद्र की राजनीति में करीब दो दशकों से कांग्रेस और डीएमके साथ हैं। हालांकि, हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने डीएमके के साथ गठबंधन में रहते हुए ही 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन विजय की एक पुकार पर कांग्रेस ने डीएमके के साथ अपने रिश्ते को खत्म करके तुरंत ही टीवीके का दामन थाम लिया। इसके बाद से ही दोनों पार्टियों के रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे हैं। लोकसभा और राज्यसभा में भी डीएमके ने कांग्रेस पार्टी के साथ बैठने से इनकार कर दिया है।