तमिलनाडु में CM विजय का जलवा, अब राज्यसभा में भी एंट्री लेगी थलापति की TVK
Vijay Thalapathy: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की पार्टी TVK अब राज्यसभा में एंट्री लेने वाली है। AIADMK सांसद द्वारा छोड़ी गई सीट पर उपचुनाव होंगे। राज्य में ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाली टीवीके द्वारा इस सीट को जीतने की पूरी संभावना है।

Tamil Nadu CM Vijay : तमिलनाडु में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद सत्ता में बैठे विजय थलापति की पार्टी तमिलझा वेत्री कड़गण (TVK) अब राज्यसभा में एंट्री लेने जा रही है। निर्वाचन आयोग की तरफ से उच्च सदन की 26 सीटों पर चुनाव का ऐलान किए जाने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि टीवीके अब जल्दी ही राज्यसभा में एंट्री लेने वाली है। बता दें, जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं, उनमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात की चार-चार सीटें, मध्य प्रदेश, राजस्थान की तीन-तीन सीटें और झारखंड की दो सीटों पर चुनाव होंगे। इसके अलावा मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश में एक-एक सीट पर होंगे।
तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में वैसे तो इस वर्ष राज्यसभा चुनाव नहीं होने था, लेकिन दक्षिणी राज्य में एआईएडीएमके के राज्यसभा सांसद और महाराष्ट्र में उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के इस्तीफे के बाद यह सीटें खाली हो गई हैं। इसलिए इन पर उपचुनाव होगा। हालांकि, इन सीटों पर जो भी प्रत्याशी जीतकर आएगा उसका कार्यकाल केवल दो वर्ष का होगा। हालिया विधानसभा चुनाव जीतकर आई टीवीके के लिए यह राज्यसभा में एंट्री लेने का बेहतरीन मौका है।
बता दें, वर्तमान में जिन 26 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं उनमें से सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के पास 17 सीटें हैं, विधायकों की संख्या देखें तो, इस चुनाव में एनडीए की एक सीट कम होने की संभावना है, वहीं कांग्रेस की एक सीट बढ़ सकती है। झारखंड में तमाम उठापटक के बाद जीतने वाली हेमंत सोरेन की पार्टी भी दो सीटें जीत सकती है।
अन्य राज्यों की बता करें मध्य प्रदेश की तीन सीटों में से 2 पर भाजपा और एक पर कांग्रेस के विजयी होने की संभावना है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मध्य प्रदेश से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाश राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो सकते हैं। दूसरी तरफ गुजरात की चारों सीटें भाजपा के खाते में जाने की संभावना है, वहीं राजस्थान की तीन सीटों में से भी एक कांग्रेस और दो बीजेपी को मिलने की संभावना है।
गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में बड़े-बड़े नाम शामिल है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं। इसके अलावा कर्नाटक में भी मामला फंसा हुआ है। यहां पर देखना होगा कि भाजपा पूर्व पीएम देवेगौड़ा को समर्थन देती है या अपना उम्मीदवार उतारती है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने-अपने मुख्य नेताओं के एक बार फिर से उच्च सदन में भेजने का प्रयास करेंगी, हालांकि इसके बाद भी क्रॉस वोटिंग और तमाम तरीकों से मामला फंस सकता है।
फिलहाल चुनाव आयोग द्वारा इसकी पुष्टि कर दी गई है। 1 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद 8 जून 2016 को नामांकन की आखिरी तारीख होगी। इसके बाद 18 जून को मतदान होंगे और शाम को ही 18 जून को मतगणना होगी।




साइन इन