Suvendu Adhikari viral Video sabka saath sabka vikas aur sabka hisab hoga statement सबका साथ, सबका विकास और सबका हिसाब भी होगा; शुभेंदु अधिकारी ने किसे चेताया, India News in Hindi - Hindustan
More

सबका साथ, सबका विकास और सबका हिसाब भी होगा; शुभेंदु अधिकारी ने किसे चेताया

रैली में मुख्मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर पिछले 10 वर्षों से फालता के लोगों को मतदान का अधिकार न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां के मतदाता विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी वोट नहीं डाल पाए।

Mon, 18 May 2026 04:53 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सबका साथ, सबका विकास और सबका हिसाब भी होगा; शुभेंदु अधिकारी ने किसे चेताया

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का एक बयान खूब वायरल हो रहा है। एक रैली में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रसिद्ध नारे 'सबका साथ, सबका विकास' को आगे बढ़ाते नजर आए। उन्होंने कहा, 'सबका साथ, सबका विकास होगा और सबका हिसाब भी होगा।' सीएम शुभेंदु दक्षिण 24 परगना जिले के फालता विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। फालता बीजेपी के लिए अहम क्षेत्र है, जहां 21 मई को उपचुनाव होने वाला है। चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के कारण यहां मतदान रद्द कर दिया था। शुभेंदु अधिकारी इस रैली में फालता के लोगों से भाजपा उम्मीदवार को कम से कम 1 लाख वोटों से जिताने की अपील कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केरल की नई सरकार का पहला बड़ा ऐक्शन: इनकी बढ़ी सैलरी, महिलाओं को फ्री बस सेवा

रैली में शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर पिछले 10 वर्षों से फालता के लोगों को मतदान का अधिकार न देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां के मतदाता विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी वोट नहीं डाल पाए। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया कि पुराने राजनीतिक अपराधों और शिकायतों में FIR दर्ज करें। उन्होंने टीएमसी नेता जहांगीर खान को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि पुष्पा अब मेरी जिम्मेदारी है। जहांगीर खान ने एक वीडियो में खुद को फिल्मी किरदार पुष्पा बताया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुजारियों के चक्कर में मत पड़िए, आपको पता है वो कितना... BJP नेता को SC से झटका

टीएमसी पर जमकर बरसे शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों से अलावा विधानसभा क्षेत्र के लिए विशेष विकास पैकेज की घोषणा की। मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहली राजनीतिक सभा में उन्होंने कहा, 'फाल्टा में पुनर्मतदान के जरिए मतदाताओं के अधिकार बहाल होंगे, जहां लोग भतीजे (अभिषेक बनर्जी) के राजनीति में आने के बाद पिछले 10 वर्ष से वोट नहीं दे पा रहे थे। अब हालात बदल चुके हैं। मैं फालता के मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे भाजपा उम्मीदवार को एक लाख से अधिक मतों के अंतर से जिताएं।' अधिकारी ने हिंसा-मुक्त चुनाव की भी अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है ‘एम सर’, NEET पेपर लीक से क्या कनेक्शन; सीबीआई ने किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें लीप्स एंड बाउंड्स नामक निजी कंपनी की संपत्तियों से संबंधित फाइल मिल गई हैं, जो कथित रूप से बनर्जी से जुड़ी हुई है। जल्द ही उनकी जांच शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, 'मैंने कोलकाता नगर निगम से फाइल मांगी थीं और मुझे दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में स्थित लीप्स एंड बाउंड्स के आलीशान कार्यालय समेत 24 संपत्तियों का विवरण मिल गया है। अब मेरे पास भतीजे की संपत्तियों की सूची है और जल्द ही मैं उनकी जांच शुरू कराऊंगा।' मुख्यमंत्री ने कहा कि वह टीएमसी की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए अत्याचार को भूले नहीं हैं।