Peace Committee Meeting for Moharram Festival Security and Harmony तय रास्तों पर ही निकलेगा मोहर्रम का जुलूस, India News in Hindi - Hindustan
More

तय रास्तों पर ही निकलेगा मोहर्रम का जुलूस

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण रूप से मनाने के लिए कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सीओ महक शर्मा ने की। बैठक में धार्मिक नेताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने भाईचारा बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था का सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Mon, 15 June 2026 04:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share
तय रास्तों पर ही निकलेगा मोहर्रम का जुलूस

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता नवागत सीओ महक शर्मा ने की। बैठक में गोला नगर सहित अलीगंज, अमृतापुर, चौरठिया भूड़, जलालपुर, रसूलपनाह और अन्य क्षेत्रों के धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं ताजिया कमेटियों के पदाधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। सीओ महक शर्मा ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तय रास्तों पर ही निकलेगा मोहर्रम का जुलूस

बैठक में ताजिया जुलूस के निर्धारित मार्ग, यातायात व्यवस्था, साफ सफाई, बिजली एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम में माहौल बिगाड़ने पर की जाएगी कार्रवाई
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंरपरागत तरीके से मनाएं पर्व, अफवाहों से रहें सावधान : एसडीएम