पंरपरागत तरीके से मनाएं पर्व, अफवाहों से रहें सावधान : एसडीएम
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाने में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाने में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीएम व सीओ निचलौल ने लोगों से शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील की। कहा कि परंपरागत तरीके से ही पर्व मनाया जाए। अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी।एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि त्योहार को परंपरागत तरीके से मनाया जाए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपस में मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने ने कहा कि ताजिया विवादित जमीन पर नहीं रखा जाएगा और बिना परमिशन बड़े ताजिया का निर्माण नहीं होगा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट एवं विवादित बयानों से बचें।
क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। बिना परमिशन कोई भी नया ताजिया नहीं रखा जाएगा। साथ ही पर्व में बाधा डालने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा ने बैठक में आए लोगों से आने वाली संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके तत्काल निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रधान दीनानाथ सिंह, मनोहर साहनी, संजय मौर्या, सभासद रघुवर यादव, शिब्बू बनारसी, एकलाख अहमद, आसिफ अहमद, अफरोज अहमद, संदीप सिंघानिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन