Central Government Distributes 2 80 Crore to First-Time Employees Under PMVBRY Scheme पीएमवीबीआरआई के प्रथम 9 माह में 4,976 कर्मचारियों को 2.8 करोड़ का भुगतान, India News in Hindi - Hindustan
More

पीएमवीबीआरआई के प्रथम 9 माह में 4,976 कर्मचारियों को 2.8 करोड़ का भुगतान

फोटो..महत्वपूर्ण.... - दून में 19 जून को आयोजित होगा पीएमवीबीआरवाई राष्ट्रीय समानांतर कार्यक्रम आयोजित होगा

Wed, 17 June 2026 08:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share
पीएमवीबीआरआई के प्रथम 9 माह में 4,976 कर्मचारियों को 2.8 करोड़ का भुगतान

पीएमवीबीआरआई के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून ने योजना के भाग-ए (प्रथम बार रोजगार प्राप्त करने वाले कर्मचारी) के अंतर्गत मार्च में 435 प्रतिष्ठानों के 985 कर्मचारियों को लगभग ₹57.60 लाख की प्रोत्साहन राशि वितरित की जा चुकी है। जून में 902 प्रतिष्ठानों के 3,991 कर्मचारियों को लगभग ₹2.22 करोड़ की राशि वितरित की जाएगी। योजना के प्रथम 9 माह में कुल 4,976 प्रथम बार रोजगार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को लगभग ₹2.80 करोड़ का लाभ प्राप्त होगा। यह जानकारी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आयुक्त वीबीबी सिंह ने दी। बुधवार को ईपीएफओ कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयुक्त ने बताया कि युवाओं को रोजगार और सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री विनिर्माण एवं रोजगार प्रोत्साहन योजना' (पीएमवीबीआरवाई) के तहत 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम विज्ञान भवन नई दिल्ली में किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएमवीबीआरआई के प्रथम 9 माह में 4,976 कर्मचारियों को 2.8 करोड़ का भुगतान

कार्यक्रम के दौरान लगभग रु.2400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा। दून में 19 जून को आयोजित होगा पीएमवीबीआरवाई राष्ट्रीय समानांतर कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। हरिद्वार और सेलाकुई में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाग-ए (कर्मचारियों के लिए) मार्च 2026 में 985 कर्मचारियों को ₹57.60 लाख दिए गए। जून 2026 में 3,991 कर्मचारियों को करीब ₹2.22 करोड़ वितरित किए जा रहे हैं। भाग-बी (नियोक्ताओं के लिए): अतिरिक्त रोजगार सृजन के लिए मार्च 2026 में 141 नियोक्ताओं को ₹2.50 करोड़ दिए गए, जबकि जून 2026 में 562 नियोक्ताओं को ₹15.82 करोड़ दिए जाएंगे। अब तक नियोक्ताओं को कुल ₹18.32 करोड़ का लाभ दिया जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली बार नौकरी पाने वालों को मिलेगा 15 हजार प्रोत्साहन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली नौकरी करने वाले युवाओं को मिलेगा 15 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन, निजी क्षेत्र में रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा