EPFO to Host State-Level Employment Program on June 19 Under PM Developed India Employment Scheme पहली बार नौकरी पाने वालों को मिलेगा 15 हजार प्रोत्साहन, India News in Hindi - Hindustan
More

पहली बार नौकरी पाने वालों को मिलेगा 15 हजार प्रोत्साहन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) 19 जून को पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत राज्य स्तर का कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह आयोजन गोमतीनगर के इंदिरा प्रतिष्ठान में शाम 5 बजे होगा, जिसमें वर्चुअल माध्यम से 17 स्थानों को जोड़ा जाएगा। पहली बार नौकरी पाने वालों को 15 हजार रुपये तक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Wed, 17 June 2026 07:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
पहली बार नौकरी पाने वालों को मिलेगा 15 हजार प्रोत्साहन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय के नेतृत्व में पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 19 जून को राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम गोमतीनगर स्थित इंदिरा प्रतिष्ठान में शाम 5 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम से प्रदेश के 17 स्थानों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस दौरान पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को एक माह का वेतन अधिकतम 15 हजार रुपये तक प्रोत्साहन धनराशि दिया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में ईपीएफओ आयुक्त अश्विनी कुमार गुप्ता ने दी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री डिजिटल माध्यम से देश भर के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे, नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और पात्र लाभार्थियों के लिए 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली नौकरी करने वाले युवाओं को मिलेगा 15 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन, निजी क्षेत्र में रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा

ईपीएफओ की ओर से आयोजन स्थल पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी, जहां आगंतुकों को योजना और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित जानकारियां दी जाएंगी। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की योजना का मकसद रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, रोजगार योग्यता में वृद्धि करना और सामाजिक सुरक्षा का विस्तार सुनिश्चित करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएमवीबीआरआई के प्रथम 9 माह में 4,976 कर्मचारियों को 2.8 करोड़ का भुगतान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली बार रोजगार पाने वालों युवाओं को 19 जून को मिलेगा प्रोत्साहन धनराशि