बारह साल की उपलब्धियों का किया बखान
केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर फूलपुर में मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे योजनाओं को साझा किया गया। मुख्य अतिथि विपेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उपस्थित लोगों को भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया।

सरकार के बारह वर्ष की उपलब्धियाँ की साझा फूलपुर। केंद्र सरकार के कार्यकाल के बारह वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मेले में जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को साझा किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषयक एक दिवसीय कार्यशाला भी हुई। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। बीडीओ एचपी वर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।पशुपालन विभाग की ओर से डॉ. पी.के. श्रीवास्तव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
महिला कल्याण विभाग की नीतू शुक्ला एवं अन्य वक्ताओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह उन्मूलन तथा महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूक रहने का संकल्प भी दिलाया गया। संचालन आलोक गुप्ता तो समापन पर आभार निसार अहमद ने जताया।




साइन इन