Government Celebrates 12 Years of Development Schemes Empowerment and Health Focus आर्थिक रूप से तरक्की कर सबल हुई महिलाएं, India News in Hindi - Hindustan
More

आर्थिक रूप से तरक्की कर सबल हुई महिलाएं

चेतगंज में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लाल बहादुर सरोज ने विकास योजनाओं की प्रशंसा की और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। आयुष्मान भारत योजना और स्वास्थ्य बीमा जैसी पहलों की सफलता की चर्चा हुई। विभिन्न समाजसेवियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Tue, 16 June 2026 12:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share
आर्थिक रूप से तरक्की कर सबल हुई महिलाएं

चेतगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीण विकास योजनाओं एवं लाभार्थीपरक सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकासखंड कोन परिसर में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 12 वर्षों में ऐसी योजनाएं लागू कीं, जिनसे आम लोगों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कई योजनाएं चलाई गईं हैं। ताकि वे आर्थिक रूप से सबल होकर परिवार की बेहतर देखभाल कर सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 साल के कार्यकाल में हुआ चौतरफा विकास : सुरेश राणा

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

समाजसेवी एवं उद्योगपति अनिल सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। केंद्र की आयुष्मान भारत योजना काफी कारगर हुई है। स्वास्थ्य बीमा योजना में 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलता है। विशिष्ट अतिथि प्रमुख मीनाक्षी सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से छात्र, युवा, महिला, बुजुर्ग तथा हर जाति-वर्ग को लाभ मिला है। इस अवसर पर अतिथियों ने लगाए स्टालों का अवलोकन किया। शिविर में एक महिला की गोद भराई की रस्म पूरी की। बीडीओ शैलेंद्र सिंह,भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश दुबे, मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी, आशुतोष उपाध्याय, विनोद पांडेय, संतोष शुक्ला, रविंद्र तिवारी, एडीओ राजेश सिंह, रणजीत, कृपाशंकर पाल, पीयूष दुबे, रविंद्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएचसी संडीला में स्वास्थ्य शिविर, विधायक ने वितरित की दवा किट