Government Celebrates 12 Years Under Modi with Welfare Camps Across Blocks समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ, Balia Hindi News - Hindustan
More

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

Balia News - 0 केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य म

Mon, 15 June 2026 10:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बलिया
share
समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ

बलिया, हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सभी ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को विभिन्न ब्लाकों में शिविर का उद्घाटन अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक में लगा जनकल्याण शिविर

ब्लाक के उद्धाटन कार्यक्रम

हिसं बांसडीह के अनुसार, ब्लाक परिसर में आयोजित जनकल्याण शिविर का विधायक केतकी सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। शिविर में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए थे। विधायक ने उनका निरीक्षण किया। विधायक ने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने और पात्र व्यक्तियों को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक ने लगभग एक दर्जन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। इस दौरान बीडीओ मनोज शर्मा, राकेश वर्मा, एडीओ संजय सिंह आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा सरकार में हर गरीब का सपना हो रहा पूरा

दूसरे ब्लॉक में आयोजन

हिसं रेवती के अनुसार ब्लाक के ड्वाकरा भवन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैक के चेयरमैन विनोद शंकर दूबे थे। कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का पूरा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस दौरान बीडीओ शकील अहमद, भाजपा नेता भोला ओझा आदि थे।

तीसरे ब्लॉक की उपलब्धियां

हिसं दलनछपरा के अनुसार, ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित शिविर की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी रहीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में योजनाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है। पहले योजनाएं लूट-खसोट का शिकार हो जाती थीं। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान बीडीओ शकील अहमद, एसआई रामअवध, डॉ एसएन पांडेय, डॉ मनोज उपाध्याय, डॉ मयंक मिश्र, रामसूरत, भानूप्रकाश द्विवेदी, शशिकांत, सतीश चंद्र, संतोष वर्मा, आनंद मौर्या, संतोष मौर्य, वेदप्रकाश पांडे, दीपक माली आदि थे।

चौथे ब्लॉक का आयोजन

हिसं बेल्थरारोड के अनुसार सीयर ब्लाक के डवाकरा हाल में बीडीओ सूर्य प्रकाश की अध्यक्षता में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह राजपूत और विशिष्ट अतिथि क्रय विक्रय के डायरेक्टर निखिल प्रताप सिंह बिट्टू ने किया। आंगनबाड़ी की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म की गई। कृषि विभाग ने किसानों में बीज का कीट बांटा। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, कृषि विभाग के मथुरा प्रसाद, प्रमोद मौर्य आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमरोहा ब्लाक पर स्वास्थ्य शिविर एवं प्रदर्शनी आयोजित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।