सीएचसी संडीला में स्वास्थ्य शिविर, विधायक ने वितरित की दवा किट
Hardoi News - प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 12 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को संडीला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। शिविर में टीबी मरीजों को पोषण किट, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बालिकाओं को सेनेटरी पैड दिए गए। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

संडीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन, सेवा और समर्पण के 12 साल पूरे होने पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला में स्वास्थ्य शिविर लगा। मुख्य अतिथि विधायक अलका सिंह अर्कवंशी रहीं। स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज सिंह की देखरेख में किया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष नितीश जायसवाल ‘रमन’ ने की, जबकि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर के दौरान टीबी मरीजों को पोषण एवं दवा किट वितरित की गई। इसके अलावा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई। आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, बालिकाओं को सेनेटरी पैड दिए गए और लोगों की नि:शुल्क शुगर जांच भी कराई गई।विधायक
अलका सिंह अर्कवंशी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य और विकास की सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि अमित गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से विकास को नई गति मिली है। आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेन्द्र सिंह, राजेश अस्थाना, वेद प्रकाश मिश्रा, सौरभ गुप्ता, नरेश सिंह अर्कवंशी रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन