पहली बार रोजगार पाने वालों युवाओं को 19 जून को मिलेगा प्रोत्साहन धनराशि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'विकसित भारत रोजगार योजना' के तहत 19 जून को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। पिछले छह महीनों में लखनऊ मंडल में 6000 लोगों को नौकरी मिली है।
लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता। पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रोत्साहन राशि का वितरण 19 जून को वर्चुअल रूप से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को गोमतीनगर स्थित क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त अश्वनी कुमार गुप्ता ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मंत्री डा. मनसुख मांडविया और राज्य मंत्री श्रम एवं रोजगार तथा सूक्ष्म लघु मध्यम उद्योग मंत्रालय के शोभा करांदलाजे के आलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम में पहली बार लखनऊ मंडल के लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और रायबरेली में बीते छह माह में 6000 लोगों को नौकरी मिली।
इसके अलावा 13000 कर्मचारी ऐसे है जो दोबारा सेवा में आए हैं। कार्यक्रम में साढ़े सात हजार रुपये दिया जाएगा।




साइन इन