पीएम ने बारह वर्षों में बदला भारत का स्वरूप : रेणु देवी
समस्तीपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की बात कही। 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।

समस्तीपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया है। पहले देश की प्रगति का आकलन आजादी से पहले और आजादी के बाद के आधार पर होता था, लेकिन अब भारत की तरक्की को वर्ष 2014 से पहले और उसके बाद के कालखंड के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा समस्तीपुर जिला उत्तरी संगठन के द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को वो संबोधित कर रही थी।
ईकोनॉमिक ग्रोथ
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हुआ है, महिला सशक्तिकरण धरातल पर दिखाई दे रहा है और किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।
प्रमुख उपलब्धियाँ
प्रधानमंत्री मोदी ने 10 जून 2026 को राष्ट्र सेवा के 4399 दिन पूरे कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। मौके पर जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, जिलाध्यक्ष शशिधर झा, एमएलसी डा. तरूण कुमार, विमला सिंह, जिला महामंत्री वैधनाथ झा, सुनील राय, जिला उपाध्यक्ष मधुवाला, अनामिका रजक, अशोक निषाद, रामबालक कुशवाहा, अनिल सिंह, संगम कुमार, डॉ हरि किशोर सिंह, महेंद्र महतो अन्य लोग रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन