भाजपा सरकार में हर गरीब का सपना हो रहा पूरा
केंद्र सरकार द्वारा भाजपा के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक सभागार में तीन दिवसीय मेला आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अनुजेश प्रताप यादव ने सरकार की योजनाओं की सराहना की। कार्यक्रम में गरीबों को लाभ देने, गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस सेवा, और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।

केंद्र में भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक सभागार में तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को दूसरे दिन केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनुजेश प्रताप यादव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को मुख्य धारा से जोड़ा। कार्यक्रम में चिकित्साधीक्षक डा. प्रदीप यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। भाजपा सरकार में हर गरीब का सपना पूरा हो रहा है। गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस की सेवा मिल रही है।
बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मेला में फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप, बीज वितरण, रक्षा, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी केंद्र व पशुपालन योजना के स्टॉल लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है। कार्यक्रम में दो पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास की चाबी सौंपी गई। एडीओ पंचायत नरेंद्र सिंह यादव, एडीओ प्रदीप यादव, सुपरवाइजर करुणा शर्मा, डा. धर्मेंद्र यादव, एडीओ बृजकिशोर यादव, पंकज यादव, साक्षी, कौशलेंद्र, आयुष बंसल, तेजिंद्र कुमार, जितेंद्र यादव व भानु यादव मौजूद रहे।




साइन इन