Shivraj Singh Chouhan says PM Modi is not a person but an institution public service मोदी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संस्था हैं; प्रधानमंत्री की तारीफ में क्या बोले शिवराज सिंह चौहान, India News in Hindi - Hindustan
More

मोदी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संस्था हैं; प्रधानमंत्री की तारीफ में क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी ने दिन-रात मेहनत कर देश सेवा का उदाहरण पेश किया है। उनका समर्पण और कार्यशैली हर किसी के लिए प्रेरणा है। जब PM मोदी की माता का निधन हुआ, तब भी उन्होंने कर्तव्यों को प्राथमिकता दी।

Mon, 23 March 2026 08:26 PMNiteesh Kumar वार्ता
share
मोदी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संस्था हैं; प्रधानमंत्री की तारीफ में क्या बोले शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी के 8,931 दिनों के सार्वजनिक कार्यकाल को उन्होंने ऐतिहासिक बताया। चौहान ने कहा कि मोदी एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था हैं। शिवराज चौहान ने भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित सरकार के मुखिया रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि इतने लंबे कार्यकाल को कुछ शब्दों में समेटना संभव नहीं है, क्योंकि मोदी अपने आप में एक संस्था हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादियों पर भी ईरान संकट का असर, दूल्हे गल्फ देशों में फंसे; प्लान B की तैयारी

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिन-रात मेहनत कर देश सेवा का उदाहरण पेश किया है। उनका समर्पण और कार्यशैली हर किसी के लिए प्रेरणा है। जब पीएम मोदी की माता का निधन हुआ, तब भी उन्होंने अपने कर्तव्यों को प्राथमिकता दी। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने के बाद वह तुरंत अपने तय कार्यक्रम में शामिल हुए, जो उनके कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव को दर्शाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट तनाव के बीच राहत वाली खबर, इजरायल में सभी भारतीय सुरक्षित

पीएम मोदी की तारीफ में क्या बोले

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि देश ने 2011 से 2013 के बीच के वह दिन भी देखे हैं, जब चारों ओर भ्रष्टाचार और घोटालों की चर्चा होती थी। उस समय जनता निराश थी, लेकिन मोदी आशा और विश्वास के प्रतीक बनकर सामने आए। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में विकास का एक नया दौर शुरू हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिडिल ईस्ट में जंग के बीच इंडिगो की ट्रैवेल एडवायजरी, कैसा है कल का शिड्यूल

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है। चौहान ने आगे कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में देश ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और उनका यह लंबा सार्वजनिक जीवन राष्ट्र सेवा और समर्पण का प्रतीक है।