मिडिल ईस्ट में जंग के बीच इंडिगो की ट्रैवेल एडवायजरी, कैसा है कल का शिड्यूल
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इंडिगो एयरलाइंस के बीच ट्रैवेल एडवायजरी जारी की है। इसमें 24 मार्च की उड़ानों की लिस्ट जारी की गई है। एयरलाइंस ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट किया है।
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इंडिगो एयरलाइंस के बीच ट्रैवेल एडवायजरी जारी की है। इसमें 24 मार्च की उड़ानों की लिस्ट जारी की गई है। एयरलाइंस ने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा है कि चूंकि मध्य पूर्व में बदलती स्थिति के कारण उड़ान अनुसूचियां अचानक बदल सकती हैं। इसलिए ग्राहकों को हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति http://bit.ly/31paVKQ जांचने की सलाह दी जाती है।
आगे क्या लिखा है
इंडिगो की पोस्ट में आगे कहा गया है कि ग्राहकों को किसी भी अपडेट की जानकारी देने के लिए पंजीकृत संपर्क विवरण पर सूचनाएं भेजी जा रही हैं। किसी भी सवाल या जरूरी सहायता के लिए हमारे संपर्क केंद्र में एक समर्पित सहायता डेस्क भी उपलब्ध है। एयरलाइंस ने बताया है कि हम संबंधित प्राधिकरणों के साथ समन्वय में स्थिति की बारीकी से निगरानी जारी रखते हैं। हर निर्णय में सुरक्षा को हमारी प्राथमिकता बनाकर रखते।
रविवार को 28 विमानों ने भरी उड़ान
इससे पहले इंडिगो ने पश्चिम एशिया के लिए रविवार को 28 उड़ानों (दोनों तरफ की मिलाकर) का परिचालन किया। इंडिगो ने बताया था कि वह दुबई, अबु धाबी, शारजाह, जेद्दा, मस्कट और मदीना के लिए उड़ानों का परिचालन कर रही है। इसमें दुबई से मुंबई के लिए भी एक उड़ान शामिल है। साथ ही उसकी एक उड़ान मुंबई से इस्तांबुल के लिए भी होगी।
एयरलाइंस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि वह पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है और जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सभी नियामकीय मंजूरियों के साथ इन उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।




साइन इन