sanjay raut takes jibe on pm narendra modi foriegn tours PM मोदी तो सम्मान पाने का शतक लगा देंगे, पर जनता को क्या मिल रहा; संजय राउत का तीखा तंज, India News in Hindi - Hindustan
More

PM मोदी तो सम्मान पाने का शतक लगा देंगे, पर जनता को क्या मिल रहा; संजय राउत का तीखा तंज

राउत ने कहा कि पीएम मोदी नीदरलैंड, नॉर्वे जैसे किसी भी देश में जाते हैं तो वहां का सर्वोच्च सम्मान वह लेकर आते हैं। लेकिन देशवासियों को क्या मिलता है, बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था की बुरी हालत। हम लोगों को तो यही अवॉर्ड मिलता है और प्रधानमंत्री को स्वीडन, नॉर्वे में अवॉर्ड मिलता है।'

Mon, 18 May 2026 01:12 PMSurya Prakash एएनआई, मुंबई
share
PM मोदी तो सम्मान पाने का शतक लगा देंगे, पर जनता को क्या मिल रहा; संजय राउत का तीखा तंज

देश में ईंधन की किल्लत और नीट पेपर लीक को लेकर संजय राउत ने सवाल उठाया है। उद्धव सेना के राज्यसभा सांसद ने सीधे पीएम नरेंद्र मोदी पर ही तंज कसते हुए कहा कि वह तो सम्मानों का शतक लगा रहे हैं, पर जनता को क्या मिल रहा है। संजय राउत ने कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी तो अवॉर्ड लेने की सेंचुरी पूरी करेंगे। वह किसी भी देश में जाते हैं तो वहां का सर्वोच्च सम्मान उनको मिल जाता है। वह नीदरलैंड, नॉर्वे जैसे किसी भी देश में जाते हैं तो वहां का सर्वोच्च सम्मान वह लेकर आते हैं। लेकिन देशवासियों को क्या मिलता है, बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था की बुरी हालत। हम लोगों को तो यही अवॉर्ड मिलता है और प्रधानमंत्री को स्वीडन, नॉर्वे में अवॉर्ड मिलता है।'

राउत ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि पीएम को सम्मान मिल रहा है, आखिर इसका करना क्या है। उन्होंने कहा कि वह हम लोगों को कह रहे हैं कि घर से बैठकर काम करें और खुद विदेश दौरे कर रहे हैं। संजय राउत ने कहा कि आखिर पीएम कितनी बार जगत भ्रमण करना चाहते हैं। इसके अलावा नीट पेपर परीक्षा को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। संजय राउत ने कहा कि एनटीए हो या फिर आईआईटी, सभी संस्थाएं तो भाजपा के ही कब्जे में हैं। ऐसी स्थिति में यदि पेपर लीक हो रहे हैं तो फिर उसका कौन जिम्मेदार है? भाजपा ही इसकी जिम्मेदारी मानी जाएगी।

उद्धव सेना के नेता ने कहा कि शिक्षा मंत्री को इस पेपर लीक की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। सभी लोग तो भाजपा से ही जुड़े हैं। इसलिए किसी और की जिम्मेदारी थोड़ी है, उन्हें ही इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। राउत ने कहा कि चुनाव तक कोई समस्या नहीं थे। जैसे ही इलेक्शन खत्म हुए तो देश में ईंधन की किल्लत बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि मैंने और राहुल गांधी ने तो पहले ही बता दिया था कि चुनाव के बाद यह सरकार ऐसा ही करेगी। उन्होंने कहा कि आखिर मोदी कहां हैं? वह 7 देशों की यात्रा पर निकले हैं। भाजपा खुश है और उनके नीदरलैंड में हुए स्वागत का जश्न मना रही है। लेकिन पीएम मोदी को यहां आना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 मई 2014 से ही... पीएम नरेंद्र मोदी पर लालू की लाडली रोहिणी का तीखा तंज

ईरान जंग पर बात क्यों नहीं कर रहे पीएम मोदी?

इसके अलावा उन्होंने विदेश नीति को लेकर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आखिर आप ईरान की जंग को लेकर बात क्यों नहीं कर रहे हैं। आखिर आपको रूस से तेल खरीदने में क्या दिक्कत है। क्या ट्रंप ने हमें इसके लिए मना किया है। क्या आपने ट्रंप निर्भर भारत बना दिया है। आप ईरान जंग के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। संजय राउत ने कहा कि जनता से अपील की जा रही है कि ईंधन का कम इस्तेमाल करें। लेकिन कल ही पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस थे और उनके काफिले के चलते पुलिस ने रास्ता रोक रखा था। आखिर क्या हुआ कि चुनाव के बाद आपको अचानक पता चला कि देश में संकट है। राहुल गांधी और मैंने पहले ही कहा था कि ये ऐसा करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BJP बकासुरों की पार्टी बन गई, जो सब कुछ निगल जाती है; संजय राउत ने खूब सुनाया
ये भी पढ़ें:तुम तो हिंदू हो, अमित शाह की मदद करो; जब जज से बोले थे ठाकरे- संजय राउत का दावा