You are a Hindu help Amit Shah When Bal Thackeray spoke to judge Sanjay Raut claims तुम तो हिंदू हो, अमित शाह की मदद करो; जब जज से बोले थे बाल ठाकरे- संजय राउत का दावा, India News in Hindi - Hindustan
More

तुम तो हिंदू हो, अमित शाह की मदद करो; जब जज से बोले थे बाल ठाकरे- संजय राउत का दावा

बाला साहेब ने मनोहर जोशी को जज के पास भेजा और कहा कि तुम अपने फोन से जज से मेरी बात करवाना। जोशी ने जज से बाला साहेब की बात करवाई और बाला साहेब ने कहा तुम अमित शाह की मदद करो वो परेशानी में है।

Fri, 17 April 2026 08:29 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
तुम तो हिंदू हो, अमित शाह की मदद करो; जब जज से बोले थे बाल ठाकरे- संजय राउत का दावा

शिवसेना के राज्यसभा सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है। उनका दावा है कि अमित शाह जब गुजरात की राजनीति में थे और उनके खिलाफ तत्कालीन कांग्रेस सरकार में कई केस कर दिए गए थे तो वह मदद के लिए बाला साहेब ठाकरे के पास पहुंचे थे। उस समय बाल ठाकरे ने जज को फोन कर उन्हें मदद करने के लिए कहा था।

कपिल सिब्बल के साथ एक इंटरव्यू के दौरान संजय राउत ने कई मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। हालांकि, जब उनसे शिवसेना में हुई टूट पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस घटना का जिक्र किया।

संजय राउत ने अमित शाह को लेकर क्या कहा?

मातोश्री में बालासाहेब ठाकरे, मैं और हमारे कुछ साथी बैठे थे तो गेट से बार बार एक मैसेज आता था कि कोई गुजरात से विधायक अमित शाह है जो बाला साहब से मिलना चाहते हैं। बाला साहेब ने शाम को आने को कहा। अमित शाह फिर शाम को आए और सिक्योरिटी ने फोन किया तो फोन मैने ही उठाया तो मैने बाला साहेब से कहा कि कोई अमित शाह गुजरात से आया है बहुत परेशानी में एक बार आप मिल लीजिए। उन्होंने कहा अगले दिन 11 बजे बुला लो।

अमित शाह 11 बजे आ गए और बाला साहेब को प्रणाम किया। अमित शाह ने कहा साहेब मैं कट्टर हिंदुवादी हूं और कांग्रेस ने मेरे ऊपर बहुत केस कर रखे हैं। मुझे तड़ीपार कर दिया है। मैं गुजरात भी नहीं जा सकता। अब मेरी फाइल मुंबई ट्रांसफर हो गई है तो आप जज को फोन करो वो आपकी बात मानेंगे।

बाला साहेब ने मनोहर जोशी को जज के पास भेजा और कहा कि तुम अपने फोन से जज से मेरी बात करवाना। जोशी ने जज से बाला साहेब की बात करवाई और बाला साहेब ने कहा तुम अमित शाह की मदद करो वो परेशानी में है। जज ने कहा साहेब ये डबल बेंच है और दूसरा जज मुस्लिम है। तो बाला साहब बोले तुम तो हिंदू हो मदद करो। बाला साहेब की इतनी मदद और उपकार करने के बाद भी इन लोगों ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए शिवसेना तोड़ दी।