RSS to BJP and now minister in Shevhendu government know who is Dilip Ghosh आरएसएस से बीजेपी और अब शेभेंदु सरकार में मंत्री; जानिए कौन हैं दिलीप घोष?, India News in Hindi - Hindustan
More

आरएसएस से बीजेपी और अब शेभेंदु सरकार में मंत्री; जानिए कौन हैं दिलीप घोष?

बंगाल में अब शुंभेंदु सरकार बन गई है। शनिवार को उन्होने सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसमें सबसे चर्चित चेहरे के तौर पर दिलीप घोष भी शामिल रहे। वे आरएसएस से बीजेपी में आए। बंगाल बीजेपी के दो बार प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Sat, 9 May 2026 01:17 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
आरएसएस से बीजेपी और अब शेभेंदु सरकार में मंत्री; जानिए कौन हैं दिलीप घोष?

देश की आजादी के बाद बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। आज शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ भाजपा के पांच अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। राज्यपाल ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। दिलीप घोष का नाम नई सरकार में सबसे चर्चित चेहरों में शामिल है। उन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर की खड़गपुर सदर सीट से जीत हासिल की और सात बार के विधायक ज्ञान सिंह सोहनपाल को मात दी। मेदिनीपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। वे भाजपा के महासचिव भी रह चुके हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है।भाजपा संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। जंगलमहल और उत्तर बंगाल क्षेत्रों में उनकी मजबूत पकड़ रही है।

कौन हैं दिलीप घोष?

दिलीप घोष राजनीति में आने से पहले लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक रहे। उन्होंने 1984 में प्रचारक के रूप में काम शुरू किया। 1999 से 2007 तक वे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के प्रभारी रहे और इस दौरान पूर्व RSS प्रमुख केएस सुदर्शन के सहायक भी रहे। वर्ष 2014 में भाजपा में शामिल हुए और बंगाल महासचिव बनाए गए। इसके एक साल बाद उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।

बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष भी रहे

दिलीप घोष को भाजपा के फायर ब्रांड नेताओं में गिना जाता है। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2019 लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं 2021 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 77 सीटें जीतकर खुद को राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी के रूप में स्थापित किया। उनके कार्यकाल में पार्टी का वोट शेयर 10 प्रतिशत से बढ़कर करीब 40 प्रतिशत तक पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुभेंदु के CM बनते ही कोलकाता पुलिस ने X पर ममता को अनफॉलो किया,मोदी-शाह को फॉलो
ये भी पढ़ें:शुभेंदु अधिकारी ने नहीं की शादी, कितनी है उनकी संपत्ति; बंगाल के नए CM को जानिए

दिलीप घोष की कुल संपत्ति 3 करोड़

हलफनामे के मुताबिक दिलीप घोष और उनके परिवार की कुल संपत्ति लगभग 3.07 करोड़ रुपये है। इसमें 56.74 लाख रुपये की चल संपत्ति और करीब 2.55 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। परिवार के पास एक चार पहिया वाहन भी है, जिसकी कीमत लगभग 14.62 लाख रुपये बताई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवा कुर्ते में खुद शुभेंदु, ऊपर से योगी ने चढ़ा दिया अपना रंग;BJP ने दिया संदेश

शपथ समारोह में पीएम मोदी- अमित शाह समेत 20 सीएम रहे मौजूद

आपको बता दें शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह, एनडीए और भाजपा शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान मोदी ने भाजपा के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। मंच पर आते ही प्रधानमंत्री सीधे सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और फिर उनके पैर छुए।