Kolkata Police unfollowed Mamata Banerjee on X and followed Modi and Shah after Suvendu became CM शुभेंदु के CM बनते ही कोलकाता पुलिस ने X पर ममता को अनफॉलो किया, मोदी-शाह को किया फॉलो, India News in Hindi - Hindustan
More

शुभेंदु के CM बनते ही कोलकाता पुलिस ने X पर ममता को अनफॉलो किया, मोदी-शाह को किया फॉलो

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही कोलकाता पुलिस के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल की अपनी फॉलोइंग लिस्ट से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को हटा दिया। उनकी जगह अब पुलिस हैंडल नरेंद्र मोदी और अमित शाह को फॉलो कर रहा है।

Sat, 9 May 2026 12:44 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
शुभेंदु के CM बनते ही कोलकाता पुलिस ने X पर ममता को अनफॉलो किया, मोदी-शाह को किया फॉलो

पश्चिम बंगाल की राजनीति में आए बड़े बदलाव के बीच अब प्रशासनिक तंत्र में भी सत्ता परिवर्तन की झलक दिखाई देने लगी है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही कोलकाता पुलिस के आधिकारिक एक्स (X) हैंडल की गतिविधियों ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। कोलकाता पुलिस ने अपनी फॉलोइंग लिस्ट से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को हटा दिया। उनकी जगह अब पुलिस हैंडल नरेंद्र मोदी और अमित शाह को फॉलो कर रहा है।

कोलकाता पुलिस ने ममता-अभिषेक को अनफॉलो किया

इस डिजिटल बदलाव को सिर्फ सोशल मीडिया एक्टिविटी नहीं, बल्कि बदलते सत्ता समीकरणों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। अब तक राज्य प्रशासन के डिजिटल नेटवर्क में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी प्रमुख रूप से जुड़े हुए थे, लेकिन चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद स्थिति तेजी से बदलती दिखाई दे रही है। भाजपा ने इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल कर राज्य में तृणमूल कांग्रेस के लंबे शासन का अंत कर दिया है। ऐसे में कोलकाता पुलिस का यह कदम यह संदेश देता दिख रहा है कि प्रशासन अब नई राजनीतिक व्यवस्था के साथ तालमेल बैठाने की तैयारी में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुभेंदु अधिकारी ने नहीं की शादी, कितनी है उनकी संपत्ति; बंगाल के नए CM को जानिए
ये भी पढ़ें:कौन हैं माखनलाल सरकार? शुभेंदु की शपथ से पहले PM मोदी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली

सोशल मीडिया पर इस बदलाव को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। तृणमूल समर्थकों ने इसे प्रशासनिक अवसरवाद और ‘सत्ता के हिसाब से बदलती वफादारी’ बताया है। वहीं भाजपा समर्थकों का कहना है कि अब राज्य में ‘भयमुक्त प्रशासन’ का दौर शुरू होगा और सरकारी संस्थाएं निष्पक्ष तरीके से काम करेंगी। आपको बता दें आज (शनिवार) को शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। शुभेंदु ने बांग्ला में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ के बाद वे पीएम मोदी के पास गए और उन्हें झुककर प्रणाम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं अग्निमित्रा पॉल? शुभेंदु के साथ लीं शपथ, बंगाल सरकार में बनीं मंत्री

शुभेंदु के साथ 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने शुभेंदु के अलावा 5 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टूडू और निषिथ प्रमाणिक शामिल रहे। शपथ समारोह में PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, एनडीए और बीजेपी शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान पीएम ने भाजपा के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। मंच पर आते ही प्रधानमंत्री सीधे सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और फिर उनके पैर छुए।